जनवरी 2023 करंट अफेयर्स January Last Week Hindi MCQ

January last week 2023 के मोस्ट इंर्पोटेंट करंट अफेयर्स के क्वेश्चन आंसर जनवरी माह में घटी मोस्ट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से बनने वाले Current affairs के Most important Questions Answer हमने इस आर्टिकल में दिए हुए हैं यदि आप Compititive परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो यह करंट अफेयर के क्विज आपको एक बेहतर तैयारी देंगे

जनवरी 2023 करंट अफेयर्स Last week Hindi MCQs

1. अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
(a)21 जनवरी
(b)24 जनवरी
(c)26 जनवरी
(d)29जनवरी

Answer -(b)24 जनवरी

Explain – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 दिसंबर 2018 को हर साल 24 जनवरी को ‘अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था। यूनेस्को ने इस वर्ष 24 जनवरी को मनाया जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, अफगान बालिकाओं और महिलाओं को समर्पित करने का निर्णय लिया है।

2. पुलिस महानिदेशकों/ महानिरीक्षकों का अखिल भारतीय सम्मेलन कहां हुआ?
(a)भोपाल में
(b) मुंबई में
(c)नई दिल्ली में
(d)हैदराबाद में

Answer -(c)नई दिल्ली में

Explain – 20 से 22 जनवरी 2023 तक राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, पूसा, नई दिल्ली में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन 2022 का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन के दौरान साइबर अपराध, पुलिस व्यवस्था में प्रौद्योगिकी, आतंकवाद का मुकाबला करने में आने वाली चुनौतियों, वामपंथी उग्रवाद, सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

3. हाल ही में किस देश ने डीपफेक को नियंत्रित करने संबंधित कानून को मंजूरी दी है?
(a)ताइवान
(b) अफगानिस्तान
(c) पाकिस्तान
(d) ब्रिटेन

Answer -(a)ताइवान

Explain – 7 जनवरी, 2023 को ताइवान की संसद ने डीपफेक पोर्नोग्राफी को नियंत्रित करने से संबंधित एक मसौदा कानून को मंजूरी प्रदान की है। डीपफेक एक प्रकार का एआई-मैनिप्युलेटेड, डिजिटल मीडिया है, इसके अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके वीडियो, ऑडियो और छवियों को हेरफेर के साथ संपादित किया जाता है।

4. वर्ष 2023 गणतंत्र दिवस पर किस देश की सैन्य टुकड़ी भाग ले रहीं है?

(a)मिस्र की सैन्य टुकड़ी
(b) अमेरिका की सैनिक टुकड़ी
(c) Britain Ki Sena tukdi
(d) इंडोनेशिया किस ने टुकड़े

Answer -(a)मिस्र की सैन्य टुकड़ी

Explain – मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सीसी इस वर्ष 26 जनवरी को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में मिस्र की सैन्य टुकड़ी भी भाग ले रही है। भारत और मिस्र के राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। यह पहला अवसर है जब मिस्र के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे।

5. जल-थल-नभ अभ्यास एम्फेक्स 2023 का आयोजन कहां किया गया?
(a) उड़ीसा में
(b) तमिलनाडु
(c)केरल
(d)आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में

Answer -(d)आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में

Explain – तीनों सेनाओं के द्विवार्षिक जल-थल-नभ अभ्यास एम्फेक्स 2023 का सफल आयोजन आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में किया गया था। 17 से 22 जनवरी 2023 तक आयोजित इस अभ्यास कार्यक्रम में संयुक्त क्षमताओं को परखा गया। यह अब तक का सबसे बड़ा समन्वित अभ्यास था।

6. किस द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं पर किया गया है?
(a)अंडमान
(b)निकोबार
(c) दोनों ही
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer -(c) दोनों ही

Explain – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 21 परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर अंडमान- निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण किया। परमवीर चक्र भारत का सर्वोच्च शौर्य सैन्य अलंकरण है जो दुश्मनों की उपस्थिति में उच्च कोटि की शूरवीरता एवं त्याग के लिए प्रदान किया जाता है।

7. जीवन रक्षा पदक श्रृंखला के तहत कितनी श्रेणियों में पुरस्कार दिया जाता है?
(a) एक श्रेणी में
(b)दो श्रेणी में
(c)तीन श्रेणियां
(d)चार श्रेणियां में

Answer -(c)तीन श्रेणियां

Explain – राष्ट्रपति ने 43 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक श्रंखला पुरस्कार-2022 प्रदान किया जाना अनुमोदित किया है। जीवन रक्षा पदक श्रृंखला के पुरस्कार किसी व्यक्ति की जान बचाने में मानवीय प्रकृति के सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों, सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक, एवं जीवन रक्षा पदक, में प्रदान किया जाता है

8. डॉ. बालकृष्ण दोशी जी जिनका हाल ही में निधन हुआ, किस क्षेत्र से जुड़े थे?

(a) चित्रकला से
(b)नित्य कला से
(c)वास्तुकला से
(d)लेखक

Answer -(c)वास्तुकला से

Explain – प्रसिद्ध वास्तुकार और पद्म भूषण से सम्मानित बालकृष्ण विट्ठलदास दोशी का 24 जनवरी को अहमदाबाद में निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। 1995 में वास्तुकला के लिए प्रतिष्ठित आगा खान पुरस्कार प्राप्त किया था। 2020 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

Current Affairs January 2023 Hindi MCQ

1 .2023 के गणतंत्र दिवस समारोह में कितने लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

(अ) 106
(ब) 107
(स) 108
(द) 110

Answer (अ) 106

2. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने 165 पशु चिकित्सा एम्बुलेंस की शुरुआत की है?

(अ) आंध्र प्रदेश
(ब) तमिलनाडु
(स) छत्तीसगढ़
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) आंध्र प्रदेश

3. हाल ही में किसे टाटा ट्रस्ट के नए सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है?
(अ) आर वेकंटरमन
(ब) सिद्धार्थ शर्मा
(स) आर नरसिम्हन
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (ब) सिद्धार्थ शर्मा

4. किस खिलाड़ी को हाल ही में ‘आईसीसी मेंस टी20 क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर 2022’ घोषित किया गया है?
(अ) सूर्य कुमार यादव
(ब) सैम करन
(स) जोस बटलर
(द) सैम ब्रुक्स

Answer (अ) सूर्य कुमार यादव

5. हाल ही में 06 दिवसीय भारत पर्व कहां शुरू हुआ है ?
(अ) दिल्ली
(ब) मुंबई
(स) लखनऊ
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) दिल्ली

6. हाल ही में वनडे क्रिकेट में नंबर-1 गेंदबाज कौन बना है?
(अ) कागिसो रबाडा
(ब) मोहम्मद सिराज
(स) शार्दुल ठाकुर
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (ब) मोहम्मद सिराज

7. किस राज्य सरकार ने हाल ही में किसानों के लिए जल संरक्षण योजना शुरू की है ?
(अ) झारखंड
(ब) उत्तराखंड
(स) उत्तर प्रदेश
(द) मध्य प्रदेश

Answer (अ) झारखंड

8. किस एयरपोर्ट ने हाल ही में बेस्ट सस्टेनेबल ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का अवार्ड जीता है ?
(अ) दिल्ली
(ब) मुंबई
(स) गोवा
(द) भोपाल

Answer (स) गोवा

9. हाल ही में कहां पर ‘100 डेज टू बीट प्लास्टिक’ अभियान शुरू किया गया है ?
(अ) दिल्ली
(ब) हैदराबाद
(स) इंदौर
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) दिल्ली

10. 24 जनवरी को किस राज्य ने स्थापना दिवस मनाया?
(अ) मध्य प्रदेश
(स) पंजाव
(ब) उत्तर प्रदेश
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (ब) उत्तर प्रदेश

11. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने 2025 तक राज्य को देश का पहला हरित राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है ?’

(अ) हिमाचल प्रदेश
(स) कर्नाटक
(ब) चंडीगढ़
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) हिमाचल प्रदेश

12. किस सैन्य बल ने हाल ही में गणतंत्र दिवस से पहले ‘ऑप्स अलर्ट’ अभ्यास शुरू किया है ?
(अ) बीएसएफ
(स) आरपीएफ
(ब) सीआईएसएफ
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) बीएसएफ

13. अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कितने द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर किया गया ?
(अ) 20
(स) 22
(व) 21
(द),25

Answer (व) 21

14. रीड सेस्टिंग्स ने हाल ही में किस कंपनी के सीईओ के पद से इस्तीफा दिया है ?

(अ) नेट फ्लिक्स
(स) कॉमकास्ट कॉर्प.
(ब) द वाल्ट डिज्नी
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) नेट फ्लिक्स

15. कहां की पुलिस ने ‘साइबर कांग्रेस पहल’ शुरु की है?
(अ) तेलंगाना
(स) पंजाब
(ब) छत्तीसगढ़
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) तेलंगाना

16. सरस मेला 2023 की मेजबानी कौन-सा राज्य कर रहा है?

(अ) जम्मू कश्मीर
(स) गुजरात
(व) पंजाब
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) जम्मू कश्मीर

17. किस बैंक ने फिक्स्ड डिपोजिट के एवज में क्रेडिट कार्ड लांच किया है ?

(अ) एसबीआई
(स) एचडीएफसी
(ब) पीएनबी
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) एसबीआई

Read more…

January 1st Week Current affairs 2023 Hindi MCQs

January 2nd Week Current Affairs Hindi 2023 MCQs 

January 3rd week Current Affairs Hindi 2023 McQ

 

 

Leave a comment