July Current Affairs 2023 Hindi जुलाई मंथ संपूर्ण करंट अफेयर 2023

जुलाई मंथ के करंट अफेयर के संपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय से जोड़ी घटनाओं से बनने वाले करंट अफेयर के क्वेश्चन आंसर हमने इस आर्टिकल में दिए हुए हैं यदि आप किसी(SSC GD, Up police, MPPSC, bank, railway, upsc ets) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो यह जुलाई मंथ के करंट अफेयर आपके लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होंगे

July Month Current Affairs 2023 in hindi 

Q. एसबीआई ने किसे अपना नया मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया है?

Answer – कामेश्वर राव कोडवंती को 1 जुलाई 2023 से भारतीय स्टेट बैंक का सीएफओ नियुक्त किया गया है। वे अगस्त 1991 से एसबीआई के साथ काम कर रहे हैं। उन्हें बैंकिंग, फाइनेंस और अकाउंटिंग के क्षेत्र में काफी अनुभव है।

Q. किस देश ने ‘डिजिटल खानाबदोश रणनीति‘ शुरू की है?

Answer – कनाडा ने दुनिया भर से प्रतिभाशाली व्यक्तियों को आकर्षित करने के उद्देश्य से एक ‘डिजिटल खानाबदोश रणनीति’ शुरू की है। इस रणनीति के तहत विदेशी श्रमिकों को 6 महीने तक कनाडा में रहने की अनुमति है।

1. ग्लोबल पीस इंडेक्स 2023 के अनुसार दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण देश कौन-सा है ?
(अ) आइसलैंड
(स) न्यूजीलैंड
(ब) फिनलैंड
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) आइसलैंड

2. यूएस की चिप कंपनी माइक्रोन भारत के किस राज्य में सेमीकंडक्टर प्लांट और टेस्ट यूनिट स्थापित करेगी?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) मध्य प्रदेश
(स) राजस्थान
(द) गुजरात

Answer – (द) गुजरात

3. हाल ही में मेटा (फेसबुक) ने कौन-सा नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है?
(अ) श्रेड्स
(ब) पीकू
(स) पीका शो
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) श्रेड्स

4. भारतीय नौसेना ने किस देश के साथ हाल ही में साल्वेक्स अभ्यास का आयोजन किया?
(अ) इजरायल
(ब) अमेरिका
(स) रूस
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (ब) अमेरिका

5. मानसिक संकट से जूझ रहे राज्य ने लॉन्च किया है? लोगों के लिए चैट बॉट किस
(ए) जम्मू और कश्मीर
(ब) उत्तर प्रदेश
(स) गुजरात
(द) झारखंड

Answer (ए) जम्मू और कश्मीर

6. विश्व जूनोसिस दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 05 जुलाई
(ब) 06 जुलाई
(स) 07 जुलाई
(द) 08 जुलाई

Answer (ब) 06 जुलाई

7. देश के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 132वें संस्करण का आयोजन कहां किया जाएगा?
(अ) कोलकाता
(ब) भुवनेश्वर
(स) अहमदावाद
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) कोलकाता

8. SAFF चैंपियनशिप 2023 का खिताब किस देश ने जीता है?
(अ) कुवैत
(ब) पाकिस्तान
(स) भारत
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (स) भारत

9. बीसीसीआई ने सीनियर पुरुष क्रिकेट चयन समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया है?
(अ) अजीत अगरकर
(स) जहीर खान
(ब) मोहम्मद कैफ
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) अजीत अगरकर

10. हरित हाइड्रोजन पर प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन कहां किया गया है?
(अ) नई दिल्ली
(स) अहमदाबाद.
(ब) मुंबई
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) नई दिल्ली

11. बंदरों के लिए समर्पित बंदर वन किस राज्य में बनाए जाने की घोषणा की गई है?
(अ) पंजाब
(ब) हरियाणा
(स) केरल
(द) उत्तर प्रदेश

Answer (द) उत्तर प्रदेश

12. हाल ही में पक्षी गणना में पक्षियों की 205 से ज्यादा प्रजातियां किस राज्य में पाई गई हैं?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) बिहार
(द) इनमें से कोई नहीं
(स) मध्य प्रदेश

Answer (ब) बिहार

13. हर साल अंत्रराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 01 जुलाई
(स) 05 जुलाई
(ब) 03 जुलाई
(द) 06 जुलाई

Answer (ब) 03 जुलाई

14. आईईपी द्वारा जारी ग्लोबल पीस इंडेक्स 2023 में सबसे अशांत देश कौन सा है?
(अ) अफगानिस्तान
(ब) सीरिया
(स) फिलिस्तीन
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) अफगानिस्तान

15. हाल ही में आयोजित यूके इंडिया अवॉर्ड्स में किसे ग्लोबल इंडियन आइकन नामित किया गया है?
(अ) महेंद्र सिंह धोनी
(ब) मैरी कॉम
(स) सुनील छेत्री
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (ब) मैरी कॉम

16. हाल ही में जारी वैश्विक लैंगिक समानता सूचकांक में भारत का कौन-सा स्थान है?
(अ) 127वां
(ब) 128वां
(स) 129वां
(द) 130वां

Answer (अ) 127वां

July 2nd Week Current Affairs 2023 in hindi mcq

1. देश के सबसे बडे स्काईवॉक पुल का उद्घाटन कहां किया गया है?
(अ) केरल
(ब) मुंबई
(स) तमिलनाडु
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (स) तमिलनाडु

2. कौन-सा राज्य एक जुलाई से वन-टैप- वन-ट्री अभियान शुरू करने जा रहा है?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) मध्य प्रदेश
(स) राजस्थान
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) उत्तर प्रदेश

3. हाल ही में किस राज्य ने ‘पॉलीटेक्निक चलो अभियान’ शुरू किया है?
(अ) केरल
(स) तमिलनाडु
(ब) उत्तर प्रदेश
(द) इनमें से कोई नहीं.

Answer (ब) उत्तर प्रदेश

4. किस देश ने अपना अलग Chat GPT, गीगाचैट लांच किया है?
(अ) इजरायल
(ब) रूस
(स) चीन
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (ब) रूस

5. किस राज्य के स्कूली पाठ्यक्रम में सावरकर पर अध्याय शामिल किया जायेगा ?
(अ) मध्य प्रदेश
(ब) उत्तर प्रदेश
(स) गुजरात
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) मध्य प्रदेश

6. केंद्र सरकार ने पशु चिकित्सा दवाओं के लिए एनओसी देने कौन-सा पोर्टल लॉन्च किया है?
(अ) हंस पोर्टल
(ब) कामधेनु पोर्टल
(स) नंदी पोर्टल
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (स) नंदी पोर्टल

7. किस राज्य सरकार ने हाल ही में गौहत्या के खिलाफ ऑपरेशन कंविक्शन शुरू किया है?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) छत्तीसगढ़
(स) मध्य प्रदेश
(द) कर्नाटक.

Answer (अ) उत्तर प्रदेश

8. क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी की ताजा जारी रैंकिंग में कौन- सी यूनिवर्सिटी शीर्ष पर रही है?
(अ) हार्वर्ड
(ब) एमआईटी
(स) येल यूनिवर्सिटी
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (ब) एमआईटी

9. ग्रीन हाईड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कहां आयोजित किया जायेगा?
(अ) लखनऊ
(स) नई दिल्ली
(ब) अहमदाबाद
(द) मुंबई

Answer (स) नई दिल्ली

10. हाल ही में हेमिस उत्सव कहां मनाया गया है?
(अ) लद्दाख
(ब) मेघालय
(स) असम
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) लद्दाख

11. किस राज्य में भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन चलाई जाएगी?
(अ) पंजाब
(स) केरल
(ब) हरियाणा
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (ब) हरियाणा

12. किस टीम ने वन डे क्रिकेट के इतिहास में सुपर ओवर में सबसे अधिक टोटल बनाया है?
(अ) वेस्टइंडीज
(ब) नीदरलैंड्स
(स) जिम्बाब्वे
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (ब) नीदरलैंड्स

13. हाल ही में अमेरिका के किस एक और शहर में दीवाली के मौके पर छुट्टी का ऐलान किया गया है?
(अ) लॉस एंजेलिस
(ब) शिकागो
(स) न्यूयॉर्क
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (स) न्यूयॉर्क

14. ‘विठ्ठल रूक्मिणी वारकरी’ योजना हाल ही में किस राज्य के द्वारा शुरू की गयी है?
(अ) महाराष्ट्र
(स) कर्नाटक
(ब) मध्य प्रदेश
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) महाराष्ट्र

15. SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार विश्व में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार किसके पास हैं?
(अ) रूस
(ब) चीन
(स) अमेरिका
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (ब) चीन

16. किस राज्य में हाल ही में 1000 साल पुरानी मूर्तिकला की अनूठी पहचान की गई है?.
(अ) तेलंगाना
(ब) कर्नाटक
(स) केरल
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) तेलंगाना

July month 3rd current affairs Questions Answer 

Q भारत के बाहर पहला आईआईटी परिसर कहां स्थापित किया जाएगा?

Answer – भारत के बाहर पहला आईआईटी परिसर तंजानिया के जांजीबार में बनेगा। जांजीबार में आईआईटी मद्रास का एक परिसर स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं।

Q. आईसीजीएच-2023 का आयोजन कहां किया जा रहा है?

Answer – भारत सरकार द्वारा 5 से 7 जुलाई, 2023 तक नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हरित हाइड्रोजन पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीजीएच-2023) का आयोजन किया जा रहा है।

Q. सैन्य अभ्यास जिमेक्स-23 कहां आयोजित किया जा रहा है?

Answer – भारतीय नौसेना की मेजबानी में 7वां भारत-जापान समुद्री अभ्यास 2023 (जिमेक्स-23) 5 जून से विशाखापट्नम में शुरू हुआ है। 2012 में शुरू हुए अभ्यास की यह 11वीं वर्षगांठ है। यह अभ्यास 6 दिनों तक चलेगा।

Q. वर्ल्ड इन्वेस्टमेंट रिपोर्ट-2023 के अनुसार 2022 में भारत में कितना विदेशी निवेश आया?

Answer – संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन (अंकटाड) की जारी वर्ल्ड इन्वेस्टमेंट रिपोर्ट के अनुसार 2022 में विकसित देशों में 378 अरब डॉलर का एफडीआई आया। भारत में 49 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया।

10 July Current affairs

Q. भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य चयनकर्ता किसे चुना गया है?…

Answer – अजीत आगरकर भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य चयनकर्ता चुने गए हैं। वह चेतन शर्मा की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। आगरकर ने 26 टेस्ट और 4 टी-20 के अलावा 191 वनडे मैच खेले हैं।

Q. एसोचैम कॉर्पोरेट गवर्नेस अवॉर्ड 2023 किसे दिया गया?

Answer – भारतीय वाणिज्य संस्थानों की प्रतिष्ठित संस्था एसोचैम (एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया) द्वारा साउथ इस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) को कॉर्पोरेट गवर्नेस अवॉर्ड दिया गया है।

Q. सैफ चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 किसने जीता?

Answer – फुटबॉल में भारत ने कुवैत को 5-4 से हराकर नौवीं बार सैफ चैंपियनशिप जीत ली है। बैंगलुरु के श्री कांतीरावा स्टेडियम में निर्धारित समय में 1-1 की बराबरी के बाद फाइनल में पेनल्टी शूट-आउट के जरिए भारत ने जीत दर्ज की।

Q. भारत की पहली ‘पुलिस ड्रोन यूनिट’ कहां शुरू की गई है?

Answer – ग्रेटर चेन्नई सिटी पुलिस (जीसीपी) ने विशाल क्षेत्रों में हवाई निगरानी और आपराधिक गतिविधियों का त्वरित पता लगाने के लिए भारत की पहली ‘पुलिस ड्रोन यूनिट’ शुरू की है।

Most important July current affairs 2023 

Q. किस यूनिवर्सिटी ने ‘एकलव्य’ कार्यक्रम शुरू किया है?

Answer – नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू), दिल्ली ने अपनी नई शैक्षणिक पहल के तहत एकलव्य- एक ‘रिसर्च एफिलिएट’ कार्यक्रम लॉन्च किया है। यह योजना उन लोगों के लिए खुली है जिनके पास पारंपरिक कानून की डिग्री नहीं है।

Q. कनाडा ओपन 2023 में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता?

Answer – भारत के लक्ष्य सेन ने कनाडा ओपन 2023 में मौजूदा ऑल इंग्लैंड चैंपियन चीन के ली शी फेंग (विश्व नंबर 10) को सीधे गेम में 21-18, 22-20 से हराकर पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया।

Q. नंबूथिरी जिनका हाल ही में निधन हुआ, किस क्षेत्र से जुड़े थे?

Answer – देश के प्रसिद्ध साहित्यिक चित्रकारों में शामिल नंबूथिरी का 6 जुलाई देर रात निधन हो गया। राजा रवि वर्मा पुरस्कार से सम्मानित नंबूधिरी अपनी अलग शैली के रेखाचित्रों के लिए जाने जाते थे।

Q. बी. नीरज प्रभाकर किस पद पर नियुक्ति के कारण चर्चा में है?

Answer – जुलाई 2023 में बी. नीरज प्रभाकर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की अनुसंधान सलाहकार समिति (आरएसी) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने के कारण चर्चा में है।

12 July Current affairs

Q. नारेडको दिल्ली चैप्टर का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

Answer – यूनिटी ग्रुप के निदेशक हर्षवर्द्धन बंसल को नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल दिल्ली चैप्टर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। NAREDCO एक अग्रणी राष्ट्रीय संगठन है, , जो रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है।

Q. कुई भाषा को किस राज्य ने 8वीं अनुसूची में शामिल करने को मंजूरी दी है?

Answer – ओडिशा स्टेट कैबिनेट ने एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी जिसमें भारत के संविधान की 8वीं अनुसूची में कुई भाषा को शामिल करने की सिफारिश की गई थी।

Q. हाल ही में निषाद कुमार ने किस प्रतियोगिता में रजत पदक जीता?

Answer – भारत के निषाद कुमार ने 12 जुलाई, 2023 को पेरिस में पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीता। निषाद कुमार ने यह पदक ऊंची कूद की टी-47 प्रतिस्पर्धा में जीता।

Q. किन्हें सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है?

Answer – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेलंगाना के मुख्य न्यायाधीश उज्जल भुइयां और केरल के मुख्य न्यायाधीश एस. वेंकटनारायण भट्टी को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है

July 4th week 2023 Current Affairs MCQs Hindi 

1. भारत ने विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप 2023 में कितने मेडल जीते हैं?
(अ) 10
(ब) 11
(स) 12
(द) 22

Answer (ब) 11

2. किस राज्य में हाल ही में नागरिक केंद्रित सेवाओं के लिए मोबाईल दोस्त एप शुरू किया गया है?
(अ) जम्मू कश्मीर
(ब) मध्य प्रदेश
(स) राजस्थान
(द) गुजरात

Answer (अ) जम्मू कश्मीर

3. निम्न में से किसने 34 वां अंतरराष्ट्रीय जीव विज्ञान ओलंपियाड जीता है?
(अ) पाकिस्तान
(ब) भारत
(स) बांग्लादेश
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer(ब) भारत

4.जीएसटी काउंसिल की हालिया बैठक में ऑनलाइन गेमिंग पर कितने प्रतिशत जीएसटी निर्धारित की गई है?
(अ) 24 प्रतिशत
(ब) 26 प्रतिशत
(स) 25 प्रतिशत
(द) 28 प्रतिशत

Answer(द) 28 प्रतिशत

5. हाल ही में किस आईआईटी के शोधकर्ताओं ने घुटने के एक्स-रे के लिए एआई मॉडल विकसित किया है?
(अ) आईआईटी कानपुर
(ब) आईआईटी मद्रास
(स) आईआईटी गुवाहाटी
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer(स) आईआईटी गुवाहाटी

6. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की है?
(अ) नेपाल
(ब) थाईलैंड
(स) भूटान
(द) पाकिस्तान

Answer(ब) थाईलैंड

7. हाल ही में किस देश में गुलियन-बैरे सिंड्रोम के प्रकोप से हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा की गई है?
(अ) युगांडा
(ब) जमैका
(स) पेरू
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer(स) पेरू

8. हाल ही में भारत का पहला वैदिक थीम वाला पार्क कहां खोला गया है?
(अ) गुड़गांव
(ब) नवी मुंबई
(स) नोएडा
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer(स) नोएडा

9. जून माह का आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवॉर्ड (पुरुष) किसे दिया गया है?
(अ) शुभमन गिल
(ब) वानिंदु हसरंगा
(स) हैरी ब्रुक्स
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer(ब) वानिंदु हसरंगा

10. विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया गया जाता है?
(अ) 11 जुलाई
(ब) 12 जुलाई
(स) 13 जुलाई
(द) 14 जुलाई

Answer(अ) 11 जुलाई

11. भारत ने किस देश के साथ मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए ऑपरेशन ब्रॉडर स्वॉर्ड चलाया है?
(अ) कनाडा
(स) मैक्सिको
(ब) ऑस्ट्रेलिया
(द) अमेरिका

Answer(द) अमेरिका

12. हाल ही में कहां पर अंत्योदय श्रमिक सुरक्षा योजना का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) गुजरात
(स) मध्य प्रदेश
(द) महाराष्ट्र

Answer(ब) गुजरात

13. हाल ही में किस भारतीय ने कनाडा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरुष एकल ख़िताब जीता है?
(अ) लक्ष्य सेन
(ब) किदांबी श्रीकांत
(स) चिराग वर्मा
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer(अ) लक्ष्य सेन

14. हाल ही में भारत ने जून 2024 तक किस देश से आलू आयात की अनुमति दी है?
(अ) भूटान
(स) बांग्लादेश
(ब) अफगानिस्तान
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer(अ) भूटान

15. हाल ही में किस राज्य में विधुर अविवाहित लोगों के लिए मासिक पेंशन की घोषणा की गई है?
(अ) पंजाब
(ब) हरियाणा
(स) गुजरात
(द) छत्तीसगढ़

Answer(ब) हरियाणा

16. हाल ही में आईपीएल की सबसे मूल्यवान फ्रेंचाइजी कौन-सी बनी है?
(अ) चेन्नई सुपर किंग्स
(ब) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
(स) मुंबई इंडियंस
(द) गुजरात टाइटंस

Answerअ) चेन्नई सुपर किंग्स

 

Q. रवीन्द्र महाजनी जिनका हाल ही में निधन हुआ, किस क्षेत्र से जुड़े थे?

Answer मराठी फिल्मों के जाने माने अभिनेता रवीन्द्र महाजनी का 14 जुलाई को निधन हो गया है। वे 74 वर्ष के थे। रवीन्द्र महाजनी ने मुख्य रूप से मराठी, हिन्दी और गुजराती फिल्मों में काम किया।

Q. सायबर सुरक्षा के बारे में जी-20 सम्मेलन कहां संपन्न हुआ?

Answer – सायबर सुरक्षा के बारे में जी-20 सम्मेलन हरियाणा के गुरुग्राम में संपन्न हुआ। उद्देश्य एनएफटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मैटावर्स जैसी नई तकनीकों के युग में सायबर अपराध, सुरक्षा की चुनौतियों का समाधान निकालना था।

Q. हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी को फ्रांस ने किस सम्मान से सम्मानित किया?

Answer – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस ने लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया है। यह फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान है। इसी के साथ पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं।

Q. किस देश ने बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए आपातकाल की घोषणा की है?

Answer – नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने खाद्य पदार्थों की कमी और बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए देश में आपातकाल की घोषणा की है।

Q. ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 2023 कहां आयोजित किया गया?

Answer : भारतीय नौसेना ने अमेरिका, इटली, ब्रिटेन, सेशेल्स के रक्षा बलों व नौसेनाओं के साथ 10-12 जुलाई 2023 को सेशेल्स में ‘ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 2023’ आयोजित किया। सुरक्षा व समुद्री डकैती का मुकाबला करना इसका उद्देश्य है।

Q. भारत की पहली एआई न्यूज एंकर कौन है?

Answer : ओडिशा टीवी ने भारत का पहला क्षेत्रीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) समाचार एंकर ‘लिसा‘ लॉन्च किया है। लिसा का परिचय टीवी प्रसारण और पत्रकारिता में अभूतपूर्व क्षण को चिह्नित करता है। इसमें उद्योग में क्रांति लाने की क्षमता है।

Q. किस कंपनी ने विश्व का पहला मीथेन-ईंधन वाला रॉकेट लॉन्च किया?

Answer चीन की एक निजी कंपनी लैंडस्पेस ने 12 जुलाई 2023 को जियुकुआन सैटेलाइट: सेंटर से मीथेन-लिक्विड ऑक्सीजन रॉकेट लॉन्च किया है। चीन का ‘जूक्यू-2 कैरियर रॉकेट’ विश्व का पहला मीथेन-चालित रॉकेट बन गया है।

Q. इसरो ने हाल ही में कौनसा मून मिशन लॉन्च किया है?

Answer भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 14 जुलाई 2023 को भारत के तीसरे मून मिशन चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। 43.5 मीटर ऊंचे एवं 642 टन वजनी रॉकेट LVM3-M4 के द्वारा चंद्रयान-3 ने उड़ान भरी।

Q. नमदा कला क्यों चर्चा में है?

Answer – कश्मीर की नमदा कला एक लुप्तप्राय शिल्प है, जिसके पुनरुद्धार के प्रयास किए जा रहे हैं। नमदा एक प्रकार का पारंपरिक कश्मीरी फेल्टेड कालीन है, जो भेड़ के ऊंन का उपयोग करके बनाया जाता है।

Q. ओमन चांडी जिनका हाल ही में निधन हुआ, किस क्षेत्र से जुड़े थे?

Answer – पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का 18 जुलाई 2023 को निधन हो गया। वे 2004-06 व 2011-16 तक दो बार केरल के सीएम रहे। चांडी पुथुपल्ली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए 12 बार विधान सभा चुनाव जीते थे।

Q. विम्बलडन 2023 में महिला एकल विजेता कौन है?

Answer – चेक गणराज्य की मार्केटा वोंड्रोसोवा ने विम्बलडन 2023 में महिला एकल का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में वोंड्रोसोवा ने ट्यूनीशिया की ओन्स जेब्युर को 6-4, 6-4 से मात दी।

Q. एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भारत किस स्थान पर रहा?

Answer – थाईलैंड के बैंकॉक में 12 से 16 जुलाई तक आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भारत तीसरे स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता में भारत ने 6 स्वर्ण, 12 रजत और 9 कास्य पदक सहित कुल 27 पदक जीते।

July Month Current Affairs Hindi MCQs

1.. हाल ही में किस देश में जुलाई के मध्य में रिकॉर्ड 52.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है?
(अ) चीन
(ब) अमेरिका
(स) भारत
(द) पाकिस्तान

Answer (अ) चीन

2. अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 21 जुलाई
(ब) 20 जुलाई
(स) 23 जुलाई
(द) 22 जुलाई

Answer (ब) 20 जुलाई

3. किस राज्य सरकार ने 948 विरासत वृक्षों के सौंदर्याकरण का निर्णय लिया है?
(अ) मध्य प्रदेश
(ब) पंजाब
(स) उत्तर प्रदेश
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (स) उत्तर प्रदेश

4. हाल ही में किस खिलाड़ी ने हंगरी का सुपर जीएम शतरंज टूर्नामेंट जीता है?
(अ) गोकेश कुमार
(ब) कोनेरू हंपी
(स) अभिमन्यु मिश्रा
(द) आर प्रज्ञानानंद

Answer (द) आर प्रज्ञानानंद

5. हाल ही में जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में कौन-सा देश शीर्ष पर रहा है?.
(अ) अमेरिका
(ब) सिंगापुर
(स) जापान
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (ब) सिंगापुर

6. हाल ही में किस देश ने भारत को प्राचीन एवं ऐतिहासिक महत्व की 105 कलाकृतियां सौंपी हैं?
(अ) ब्रिटेन
(ब) अमेरिका
(स) बांग्लादेश
(द) पाकिस्तान

Answer (ब) अमेरिका

7.. फ्रांसीसी सरकार ने हाल ही में किस भारतीय संगीतकार को शेवेलियर अवॉर्ड प्रदान किया है?
(अ) एआर रहमान
(ब) सोनू निगम
(स) अरुणा साईराम और शशांक सुब्रमण्यम .
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (स) अरुणा साईराम और शशांक सुब्रमण्यम

8. किस देश के रक्षा मंत्री जॉर्ज एनरिक तायाना भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आए हैं?
(अ) दक्षिण कोरिया
(ब) फ्रांस
(स) अर्जेंटीना
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (स) अर्जेंटीना

9. डॉ. मंगला नार्लीकर का हाल ही में निधन हुआ है वे कौन थी?
(अ) गणितज्ञ.
(ब) नर्तकी
(स) गायिका
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) गणितज्ञ

10. हाल ही में किस देश ने मीथेन से उड़ने वाला दुनिया का पहला रॉकेट लॉन्च किया है?
(अ) चीन
(ब) उत्तर कोरिया
(स) इजराइल
(द) पाकिस्तान

Answer (अ) चीन

11. जापान और दक्षिण कोरिया ने किस देश के साथ ‘त्रिपक्षीय मिसाइल रक्षा अभ्यास आयोजित किया है?
(अ) भारत
(ब) ऑस्ट्रेलिया
(स) ब्रिटेन
(द) अमेरिका

Answer (द) अमेरिका

12. हाल ही में विंबलडन 2023 का पुरुष एकल खिताब किसने जीता है ?
(अ) कार्लोस अल्कारेज
(ब) नोवाक जोकोविच
(स) राफेल नडाल
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) कार्लोस अल्कारेज

13. हाल ही में भारत के लिए वाले गेंदबाज कौन बने हैं? दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने
(अ) रविचंद्रन अश्विन,
(स) रविंद्र जडेजा
(ब) मोहम्मद शमी
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) रविचंद्रन अश्विन

14. भारतीय टीम ने 64वें अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में कितने स्वर्ण पदक जीतें है?
(अ) 02
(ब) 03
(स) 04
(द) 05

Answer (अ) 02

15. क्रिकेट के इतिहास में पिता पुत्र को आउट करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज कौन हैं?
(अ) मोहम्मद सिराज
(स) शार्दुल ठाकुर
(ब) रविचंद्रन अश्विन,
(द) रविंद्र जड़ेजा

Answer (ब) रविचंद्रन अश्विन

16. कई राज्यों में बाढ़ को लेकर हाल ही में चर्चा में रहा हथिनी कुंड बैराज कहां स्थित है?
(अ) हरियाणा
(ब) उत्तर प्रदेश
(स) पंजाब
(द) हिमाचल प्रदेश

Answer (अ) हरियाणा

Q. हाल ही में किसने बैडमिंटन में गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया?

Answer – सात्विकसाईराज ने बैडमिंटन में किसी पुरुष खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज हिट का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, उन्होंने अपने स्मैश से 565 किमी/घंटा की गति दर्ज की है।

Q. भारत ने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए कितना दान दिया?

Answer – भारत ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए संयुक्त राष्ट्र को 10 लाख डॉलर का दान दिया है। संयुक्त राष्ट्र में हिंदी की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा की गई थी।

Q. इन्वेस्ट इंडिया का सीईओ किसे नियुक्त किया गया है?

Answer – निवृति राय की इन्वेस्ट इंडिया की प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया गया। निवृति राय इंटेल में एक वैश्विक व्यापार एवं प्रौद्योगिकी दिग्गज के रूप में – 29 वर्षों की शानदार सेवा प्रदान करने के बाद इन्वेस्ट इंडिया में शामिल हुई हैं।

Q. किस कंपनी को रक्षा मंत्रालय से 800 करोड़ का अनुबंध मिला है?

Answer – वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लीलैंड ने घोषणा की है कि उसे रक्षा मंत्रालय से 800 करोड़ का अनुबंध मिला है।

Q. ईयू ने किस देश के लिए 76 लाख यूरो की सहायता की घोषणा की है?

Answer – यूरोपीय संघ ने अफगानिस्तान के लिए 76 लाख यूरो की मानवीय सहायता की घोषणा की है। देशभर के 6 प्रांतों में खाद्य असुरक्षा और आर्थिक संकट से निपटने आदि के लिए इस सहायता की घोषणा की गई है।

Q. आईसीसी विश्व कप 2023 का ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया है?

Answer – अभिनेता शाहरुख खान को आईसीसी विश्व कप 2023 का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। विश्व कप 5 अक्टूबर से 19 नवंबर 2023 तक भारत में आयोजित किया जाएगा।

Q. सेमीकंडक्टर के लिए भारत ने किस देश से समझौता किया है?

Answer – भारत और जापान ने 20 जुलाई 2023 को अनुसंधान और विनिर्माण सहित सेमी कंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। जापान इस क्षेत्र में समझौता करने वाला अमेरिका के बाद दूसरा क्वाड साझेदार बन गया है।

Q अंशुमन झिंगरन क्यों चर्चा में हैं?

Answer – भारत के ओपन वॉटर तैराक अंशुमन झिंगरन ने 17 जुलाई, 2023 को नॉर्थ चैनल पार कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। अंशुमन नॉर्थ चैनल पार करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए हैं

Q. हाल ही में किसे भारतीय तटरक्षक क महानिदेशक नियुक्त किया गया है?

Answer – हाल ही में राकेश पाल, भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के नए महानिदेशक नियुक्त किए गए हैं। इन्हें आईसीजी का प्रथम गनर होने का गौरव हासिल है। राकेश को 2018 में राष्ट्रपति तटरक्षक पदक से सम्मानित किया गया था।

Q. आईपीएस मनोज यादव किस पद पर नियुक्ति के कारण चर्चा में है?

Answer – वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मनोज यादव को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। हरियाणा कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी यादव, संजय चंदर का स्थान लेंगे।

Q. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023 में भारत किस स्थान पर है?

Answer – 18 जुलाई 2023 को जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा प्रकाशित नवीनतम रैकिंग में भारत का पासपोर्ट 80वें स्थान पर है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स रैंकिंग जारी होने के बाद अब भारतीय बिना वीजा के 57 देशों की यात्रा कर सकते हैं

Q. स्टुअर्ट ब्रॉड क्यों चर्चा में हैं?

Answer इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट की उपलब्धि प्राप्त करने वाले दूसरे तेज गेंदबाज बनने के कारण चर्चा में हैं। यह उपलब्धि पाने वाले एकमात्र अन्य तेज गेंदबाज इंग्लैंड के ही जेम्स एंडरसन हैं।

Q. हाल ही में आरबीआई ने किस बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया?

Answer – रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने उत्तर प्रदेश के यूनाइटेड इंडिया को- ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं हैं।

Q. भारत ने किस देश को ‘आईएनएस कृपाण’ उपहार में दिया?

Answer – भारत ने वियतनाम के साथ रक्षा सहयोग को बढ़ावा देते हुए मिसाइल से लैस अपने युद्धपोत ‘आईएनएस कृपाण’ को 22 जुलाई को वियतनाम को उपहार के रूप में सौंप दिया।

Q. किस राज्य ने ‘वाटर एटीएम’ पहल शुरू की है?

Answer – दिल्ली सरकार ने पीने के पानी की समस्या खत्म करने के लिए नई पहल शुरू की है। दिल्ली सरकार शहर के स्लम एरिया और जेजे कलस्टर में वाटर एटीएम लगवा रही है। इससे एक आदमी एक दिन में 20 लीटर पानी ले सकेगा।

Current Affairs Hindi July 2023

1. राष्ट्रीय शहीद स्मारक और रेलवे सुरक्षा संग्रहालय का अनावरण कहां हुआ है?
(अ) भोपाल
(ब) अहमदाबाद
(स) लखनऊ
(द) आगरा

Answer (स) लखनऊ

2. हाल ही में बायकुला रेलवे स्टेशन को यूनेस्को का सांस्कृतिक विरासत पुरस्कार मिला है, वह कहां स्थित है?
(अ) मुंबई
(ब) आगरा
(स) दिल्ली
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) मुंबई

3. हाल ही में किस अफ्रीकी देश में तख्ता पलट हुआ है?
(अ) युगांडा
(ब) नाइजर
(स) कांगो
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (ब) नाइजर

4. कौन-सी राज्य सरकार डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाकर 65 वर्ष करने जा रही है?
(अ) राजस्थान
(ब) मध्य प्रदेश
(स) छत्तीसगढ़
(द) उत्तर प्रदेश

Answer (द) उत्तर प्रदेश

5. ‘मेरा गांव, मेरी धरोहर’ पहल की शुरुआत किसने की है?
(अ) नरेंद्र मोदी
(ब) अमित शाह
(स) राजनाथ सिंह
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (ब) अमित शाह

6. किस राज्य सरकार ने अश्वमेध देवी को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है?
(अ) राजस्थान
(ब) बिहार
(स) उत्तराखंड
(द) उत्तर प्रदेश

Answer (ब) बिहार

7. हाल ही में किस राज्य को लम्पी स्किन डिजीज पॉजिटिव राज्य घोषित कर दिया गया है?
(अ) असम
(ब) नागालैंड
(स) मणिपुर
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (ब) नागालैंड

8. कमलजीत ने आईएसएसएफ जूनियर शूटिंग विश्व चैंपियनशिप-2023 में कौन-सा पदक जीता है?
(अ) स्वर्ण
(ब) रजत
(स) कांस्य
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) स्वर्ण

9. हाल ही में किस देश ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है ?
(अ) भारत
(ब) इंग्लैंड
(स) ऑस्ट्रेलिया
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) भारत

10. गृहमंत्री अमित शाह ने कहां पर भगवान श्री राम की 108 फीट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखी है?
(अ) कुरनूल
(ब) कोझिकोड
(स) शिमला ‘
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) कुरनूल

11. हाल ही में जयंत सावरकर का निधन हुआ है वे कौन थे?
(अ) खिलाड़ी
(ब) गायक
(स) अभिनेता
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (स) अभिनेता

12. ‘इमर्जिंग एशिया कप 2023′ का खिताब किसने जीता है?
(अ) बांग्लादेश
(ब) पाकिस्तान
(स) भारत
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (ब) पाकिस्तान

13. हाल ही में किस राज्य में पहला ट्रांसजेंडर जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया है?
(अ) मध्य प्रदेश
(ब) राजस्थान
(द) इनमें से कोई नहीं
(स) केरल

Answer (ब) राजस्थान

14. हाल ही में जारी क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट्स सिटीज 2024 रैकिंग में कौन-सा शहर शीर्ष पर रहा है?
(अ) लंदन
(ब) न्यूयॉर्क
(स) मेलबर्न
(द) सिडनी

Answer (अ) लंदन

 

15. ‘एज द व्हील टर्न्स’ पुस्तक किसने लिखी है?
(अ) रंजीत प्रताप
(ब) इरा त्रिवेदी
(स) सचिन गर्ग
(द) मेघना पंत

Answer (अ) रंजीत प्रताप

16. हाल ही में किस राज्य में ‘मचैल माता’ की वार्षिक तीर्थ यात्रा शुरु की गई है?
(अ) जम्मू कश्मीर
(स) पंजाब
(ब) झारखंड
(द) हिमाचल प्रदेश

Answer (अ) जम्मू कश्मीर

17. किस राज्य ने ‘सशक्त महिला ऋण योजना’: ‘शुरू की है?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) मध्य प्रदेश
(द) हिमाचल प्रदेश
(स) बिहार

Answer (द) हिमाचल प्रदेश

current affairs 27 july 2023

Q. किस भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी पर दो मैच का प्रतिबंध लगाया है?

Answer – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को गुस्से में स्टंप तोड़ने व अम्पायर से बहस करने के मामले में आईसीसी ने दोषी पाते हुए उन पर दो मैच का प्रतिबंध लगाया है। हरमनप्रीत यह सजा पाने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं।

Q. फांगनोन कोन्याक क्यों चर्चा में है?

Answer – राज्यसभा में नागालैंड से पहली महिला सदस्य फांगनोन कोन्याक 25 जुलाई को सदन की अध्यक्षता करने से चर्चा में है। उन्होंने 17 जुलाई को उप-सभापतियों के पैनल में नियुक्त होने वाली पहली महिला सदस्य बनकर इतिहास रचा था। .

Q. अंतरराष्ट्रीय मंदिर सम्मेलन कहां आयोजित किया गया?

Answer – वाराणसी में 22 से 24 जुलाई तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मंदिर सम्मेलन *एवं एक्सपो-2023 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अतुल्य भारत अभियान के तहत पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से किया गया।

Q. मचैल माता यात्रा किस राज्य में शुरू की गई है?

Answer – 25 जुलाई को जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले में बहुप्रतीक्षित 43 दिवसीय वार्षिक मचैल माता यात्रा शुरू की गई है। श्रद्धालु पद्दार घाटी और 30 किमी की कठिन यात्रा के बाद मर्चेल गांव में देवी दुर्गा के मंदिर में पूजा करते हैं।

 

Read Most important Current Affairs

June Current affairs 2023 McQ Question Answer 

 

 

Leave a comment