Current affairs august 2023 हिंदी में | करंट अफेयर्स अगस्त

August Month का संपूर्ण करंट अफेयर्स राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से बनने वाले Current affairs के Questions Answer यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो यह August current affairs 2023 in hindi question answers Questions MCQs आपके लिए बहुत उपयोगी होंगे हमने इसमें अगस्त महीने के 1st week एंड अगस्त महीने की 2nd Week & 3rd weekend और last week के करंट अफेयर के क्वेश्चन आंसर को शामिल किया हुआ है यदि आपको कोई दोस्त Compititive Exams (SSC GD, Bank, UPSC, PSC, Railway, Public ets ) की तैयारी कर रहा है तो उसको यह जरूर शेयर करें

Current affairs august 2023 questions and answers 

1. ‘हाऊ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड‘ पुस्तक किसने लिखी है?
(अ) नीरजा चौधरी
(ब) चेतन भगत
(स) इरा त्रिवेदी.
(द) सुदीप नागरकर

Answer (अ) नीरजा चौधरी

2. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘अमृत वृक्ष आंदोलन’ ऐप लॉन्च किया है?
(अ) मणिपुर
(ब) राजस्थान
(स) असम
(द) छत्तीसगढ़

Answer (स) असम

3. आयरलैंड दौरे के लिए किसे भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है?
(अ) हार्दिक पांड्या
(ब) जसप्रीत बुमराह
(स) ऋतुराज गायकवाड़
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (ब) जसप्रीत बुमराह

4. किस देश ने बच्चों के द्वारा स्मार्टफोन उपयोग क़िए जाने को दो घंटे तक सीमित करने की योजना बनाई है?
(अ) दक्षिण कोरिया
(ब) जापान
(स) ऑस्ट्रेलिया
(द) चीन

Answer (द) चीन

5. ‘उन्मेष और उत्कर्ष‘ उत्सव का आयोजन कहां किया जा रहा है?
(अ) जयपुर
(ब) भोपाल
(स) लखनऊ
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (ब) भोपाल

6. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किस राज्य में 57 रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड किया जाएगा?
(अ) झारखंड
(ब) ओडिशा
(स) उत्तराखंड
(द) उत्तर प्रदेश

Answer (ब) ओडिशा

7. हाल ही में भारत का पहला सौंदर्य और जीवन शैली महोत्सव ‘न्याकालैंड’ कहां शुरू हुआ है?
(अ) मुम्बई
(ब) नोएडा
(स) दिल्ली
(द) जयपुर

Answer (अ) मुम्बई

8. हाल ही में आई एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक अरबपति विधायक किस राज्य में है?
(अ) उत्तर प्रदेश
(न) कर्नाटक
(स) तमिलनाडु
(द) गुजरात

Answer (न) कर्नाटक

9. हाल ही में जुलाई माह में जीएसटी संग्रह कितने प्रतिशत बढकर 1.65 लाख करोड़ रुपए हो गया है?
(अ) 11 प्रतिशत
(ब) 13 प्रतिशत
(स) 15 प्रतिशत
(द) 09 प्रतिशत

Answer (अ) 11 प्रतिशत

10. क्रिकेटर मोइन अली ने संन्यास की घोषणा की है वे किस देश के खिलाड़ी हैं?
(अ) ऑस्ट्रेलिया
(ब) पाकिस्तान
(स) इंग्लैंड
(द) दक्षिण अफ्रीका

Answer (स) इंग्लैंड

11. ‘नेशनल माउंट क्लाइंबिंग डे’ कब मनाया जाता है?
(अ) 01 अगस्त
(ब) 02 अगस्त
(स) 31 जुलाई
(द) 03 अगस्त

Answer (अ) 01 अगस्त

12. हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार 2022 में किस देश की जनसंख्या 8 लाख घट गई है?
(अ) चीन
(ब) जापान
(स) उत्तर कोरिया
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (ब) जापान

13. अमेजन इंडिया भारत में कहां पर पहला फ्लोटिंग स्टोर खोलने जा रहा है?
(अ) भोपाल
(ब) शिमला
(स) श्रीनगर
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (स) श्रीनगर

14. दक्षिण एशिया का पहला प्रजाति अस्तित्व केंद्र कहां स्थापित किया जाएगा?
(अ) बांग्लादेश
(ब) भारत
(स) नेपाल
(द) पाकिस्तान

Answer (ब) भारत

15. हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र ‘भारत मंडपम‘ का उद्घाटन कहां किया है?
(अ) नई दिल्ली
(ब) मुम्बई
(स) ग्रेटर नोएडा
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) नई दिल्ली

16. दुनिया के सबसे बड़े म्यूजियम ‘युगे युगीन भारत’ का निर्माण किस शहर में किया जाएगा?

(अ) मुम्बई
(ब) लखनऊ
(स) नई दिल्ली
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) मुम्बई

Current affairs 5th to 10 August 2023

Q. नितिन चंद्रकांत देसाई जिनका हाल ही में निधन हुआ, किस क्षेत्र से जुड़े थे?

Answer – बॉलीवुड के जाने-माने कला निर्देशक नितिन चंद्रकांत देसाई को डॉक्टर बाबा साहब अम्बेडकर, लगान और हम दिल दे चुके सनम फिल्म के सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के लिए 4 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Q. डॉक्टर रेजा मिया क्यों चर्चा में हैं?

Answer – भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी डॉक्टर रेजा मिया के नेतृत्व में एक टीम को रनवे के बिना अपने ही स्थान से उड़ान भरने और उतरने वाले विमान बनाने की परियोजना के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है।

Q. वर्तमान में देश के विधायकों की औसत संपत्ति कितनी है?

Answer – एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) रिपोर्ट के अनुसार राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों के विधायकों की औसत संपत्ति 13.63 करोड़ रुपए है। कर्नाटक के विधायकों के पास सबसे अधिक संपत्ति है।

Q. वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व किस राज्य में है?

Answer – बिहार के वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या लगभग 50 है। यह टाइगर रिज़र्व राज्य के पश्चिमी चंपारण जिले में स्थित है और इसकी | सीमा नेपाल के चितवन नेशनल पार्क से भी जगती है।

Q. मणिपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने किस समिति का गठन किया है?

Answer – उच्चतम न्यायालय ने मणिपुर हिंसा से जुड़े मामलों की जांच की निगरानी के लिए एक न्यायिक समिति गठित की है। जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की पूर्व मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल की अध्यक्षता वाली इस न्यायिक समिति में न्यायमूर्ति शालिनी जोशी और न्यायमूर्ति आशा मेनन भी शामिल हैं।

Q. हाल ही में किसने सीबीआईसी चेयरमैन पद का कार्यभार संभाला है?

Answer : भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के चेयरमैन पद का कार्यभार संभाल लिया है। सीबीआईसी में चेयरमैन के अलावा छह सदस्य होते हैं।

Q. लोक गायक गद्दर जिनका हाल ही में निधन हुआ, किस राज्य के थे?

Answer: तेलंगाना के मशहूर लोक गायक गद्दर का 6 अगस्त 2023 को निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। गद्दर 1980 के दशक के दौरान क्रांतिकारी गीतों और इसके बाद तेलंगाना राज्य आंदोलन के लिए अपनी रचनाओं के लिए लोकप्रिय थे।

Q. कम्बोडिया का नया प्रधानमंत्री किसे नियुक्त किया गया है?

Answer: कम्बोडियन राजा नोरोडोम सिहामोनी ने 7 अगस्त को हुन मानेट को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। उनके पिता और मौजूदा प्रधानमंत्री हुन सेन ने 38 साल से अधिक समय तक इस पद पर रहने के बाद पद छोड़ने की घोषणा की थी।

 

August 2nd week MCQs Hindi

1. कौन-सी राज्य सरकार 01 नवंबर से राज्य भर में ‘खेल महारण’ का आयोजन करेगी?
(अ) असम
(ब) मध्य प्रदेश
(स) गुजरात
(द) उत्तर प्रदेश

Answer (अ) असम

2. कौन-सा देश ‘बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी’ के मामले में दक्षिण एशिया में शीर्ष स्थान पर रहा है?
(अ) भारत
(ब) श्रीलंका
(स) बांग्लादेश
(द) भूटान

Answer (द) भूटान

3. हाल ही में किस राज्य की विधानसभा में सर्वसम्मति से ‘यूसीसी’ के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया है?
(अ) पश्चिम बंगाल
(ब) दिल्ली
(स) केरल
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (स) केरल

4. हाल ही में कहां पर जी-20 फिल्म फेस्टिवल शुरू किया गया है?
(अ) गोवा
(ब) मुंबई
(स) अहमदाबाद
(द) नई दिल्ली

Answer (द) नई दिल्ली

5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने अपने सभी सरकारी अस्पतालों में ‘IVF ट्रीटमेंट’ मुफ्त में शुरू किया है?
(अ) गोवा
(ब) केरल
(स) तमिलनाडु
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) गोवा

6. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 5 करोड़ पौधे लगाने का अभियान शुरू किया है?
(अ) छत्तीसगढ़
(ब) राजस्थान
(स) उत्तर प्रदेश
(द) मध्य प्रदेश

Answer (स) उत्तर प्रदेश

7. हाल ही में पारसी नववर्ष नवरोज कब मनाया गया?
(अ) 14 अगस्त
(ब) 15 अगस्त
(स) 16 अगस्त
(द) 17 अगस्त

Answer (स) 16 अगस्त

8. हाल ही में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कब मनाया गया?.
(अ) 13 अगस्त
(ब) 14 अगस्त
(स) 15 अगस्त
(द) 16 अगस्त

Answer (ब) 14 अगस्त

9. हाल ही में किस एयरलाइन ने नया लोगो लॉन्च किया है?
(अ) एयर इंडिया
(स) इंडिगो
(ब) विस्तार
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) एयर इंडिया

10. ‘इंडिया स्टार्टअप फेस्टिवल 2023′ हाल ही में कहां शुरू किया गया है?
(अ) केरल
(ब) कर्नाटक
(स) बेंगलुरु
(द) असम

Answer (स) बेंगलुरु

 

11. भारत के किस राज्य में ‘हाथियों की संख्या’ में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है?
(अ) कर्नाटक
(ब) उत्तर प्रदेश
(स) असम
(द) सिक्किम

Answer (अ) कर्नाटक

12. किस राज्य सरकार ने ‘इंदिरा गांधी मुफ्त स्मार्टफोन योजना 2023’ शुरू की है?
(अ) छत्तीसगढ़
(ब) राजस्थान
(स) हिमाचल प्रदेश
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (ब) राजस्थान

13. हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी कौन है?
(अ) जकार्ता
(ब) दिल्ली
(स) इस्लामाबाद
(द) ढाका

Answer (अ) जकार्ता

14. हाल ही में ‘मिशन लूना-25’ किस देश के द्वारा लॉन्च किया गया है?
(अ) अमेरिका
(ब) चीन
(स) रूस
(द) जापान

Answer (स) रूस

15. किस राज्य सरकार ने ‘जल पर्यटन और साहसिक खेल नीति 2023’ को मंजूरी दी है?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) छत्तीसगढ़
(स) मध्य प्रदेश
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) उत्तर प्रदेश

16. निम्न में से कौन-सा देश ’10 दिवसीय मालाबार अभ्यास’ के नवीनतम संस्करण की मेजबानी करेगा?
(अ) जापान
(स) भारत
(ब) ऑस्ट्रेलिया

Answer (ब) ऑस्ट्रेलिया

current affairs 23 august 2023

2nd week current affairs August

1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने निवेश के लिए ‘मैक्सिकन’ राज्य के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए है?
(अ) पंजाब
(ब) मध्य प्रदेश
(स) गुजरात
(द) उत्तर प्रदेश

Answer – (द) उत्तर प्रदेश

2. हाल ही में G20 सदस्य देशों को समर्पित विशेष कला प्रदर्शनी ‘टुगेदर वी आर्ट’ कहां शुरू की गई है?
(अ) नई दिल्ली
(ब) मुंबई
(स) पटना
(द) अहमदाबाद

Answer (स) पटना

3. हाल ही में किस देश ने अपने मूल कुत्ते की नस्ल ‘चांगख्यी’ की रक्षा के लिए संरक्षण केंद्र शुरू किया है?
(अ) भूटान
(ब) बांग्लादेश
(स) अफगानिस्तान
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) भूटान

4. हाल ही में किस राज्य में ‘मालाबार नदी महोत्सव’ का नौवां संस्करण शुरू किया गया है?
(अ) आंध्र प्रदेश
(ब) तमिलनाडु
(स) तेलंगाना
(द) केरल

Answer (द) केरल

5. हाल ही में क्रिकेटर ‘एलेक्स हेल्स’ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, वे किस देश के खिलाड़ी हैं?
(अ) इंग्लैंड
(ब) आयरलैंड
(स) ऑस्ट्रेलिया
(द) दक्षिण अफ्रीक

Answer(अ) इंग्लैंड

6. हाल ही में भारत ने किस देश को ‘यूनीक डिजिटल आइडेंटिटी प्रोजेक्ट’ के लिए 45 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की है?
(अ) नेपाल
(स) पाकिस्तान
(ब) श्रीलंका
(द) बांग्लादेश

Answer (ब) श्रीलंका

7. हाल ही में किस राज्य में ‘संविधान को पढ़ो और जियो’ अभियान शुरू किया गया है?
(अ) झारखंड
(ब) छत्तीसगढ़
(स), राजस्थान
(द) मध्य प्रदेश

Answer (स), राजस्थान

8. किस राज्य सरकार ने गैंडों के संरक्षण के लिए ‘राइनो टास्क फोर्स’ गठित करने का निर्णय लिया है?
(अ) त्रिपुरा
(ब) बिहार
(स) तमिलनाडु
(द) ओडिशा

Answer (ब) बिहार

9. किस राज्य ने ‘अमृत वृक्ष आंदोलन’ ऐप लॉन्च किया है?
(अ) असम
(ब) नागालैंड
(स) मेघालय
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) असम

10. हाल ही में ‘आदि पेरुक्कु’ सांस्कृतिक उत्सव कहां मनाया गया है?
(अ) केरल
(ब) कर्नाटक
(स) तमिलनाडु
(द) असम

Answer (स) तमिलनाडु

11. हाल ही में आयरलैंड दौरे के लिए किसे भारत की टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है?
(अ) जसप्रीत बुमराह
(ब) हार्दिक पांड्या
(स) शुभमन गिल
(द) सूर्य कुमार यादव

Answer (अ) जसप्रीत बुमराह

12. हाल ही में भारत को किस देश से एंटी टैंक स्पाइक NLOS मिसाइलें मिली हैं?
(अ) फ्रांस
(ब) इजरायल
(स) अमेरिका
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (ब) इजरायल

13. किस राज्य ने 75 साल से अधिक उम्र वाले पेड़ों के लिए ‘प्राण वायु देवता पेंशन योजना’ की शुरुआत की है?,
(अ) हरियाणा
(स) राजस्थान
(ब) बिहार
(द) उत्तर प्रदेश

Answer (अ) हरियाणा

14. हाल ही में किस देश में 16 मेगावाट क्षमता वाली दुनिया की सबसे बड़ी ‘पवन टरबाइन’ को शुरू किया गया है?
(अ) बांग्लादेश
(ब) श्रीलंका
(स) चीन
(द) पाकिस्तान

Answer (स) चीन

15. किस देश ने ‘आपातकाल’ की स्थिति को 6 महीने बढ़ा दिया है?
(अ) म्यांमार
(ब) श्रीलंका
(स) नाइजर
(द) अफगानिस्तान

Answer (अ) म्यांमार

16. हाल ही में भारतीय नौसेना ने किस राज्य में ‘अमृत सरोवर’ का उद्घाटन किया है?
(अ) मणिपुर
(ब) अरुणाचल प्रदेश
(स) असम
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (ब) अरुणाचल प्रदेश

17. हाल ही में G20 से संबंधित ‘थिंक-20 शिखर सम्मेलन’ कहां शुरू हुआ है?
(अ) मैसूर
(ब) भोपाल
(स) लखनऊ
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) मैसूर

18. एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार ‘लापंता महिलाओं’ की सूची में कौन-सा राज्य शीर्ष पर रहा है?
(अ) पश्चिम बंगाल
(ब) मध्य प्रदेश
(स) महाराष्ट्र
(द) ओडिशा

Answer (स) महाराष्ट्र

19. हाल ही में हुई ‘आईएसएसएफ जूनियर चैंपियनशिप 2023’ में कौन-सा देश शीर्ष पर रहा है?
(अ) श्रीलंका
(ब) भारत
(स) अफगानिस्तान
(द) चीन

Answer (द) चीन

August Current affairs 2023 in hindi mcq 3rd Week

1. चंद्रयान 3 मिशन के रोवर का क्या नाम है?
(अ) विक्रम
(ब) भीम
(स) प्रज्ञान
(द) ध्रुव

Answer (स) प्रज्ञान

2. चंद्रयान-3 के लिए किस लॉन्चर का उपयोग किया गया?
(अ) जीएसएलवी
(ब) एलवीएसएम
(स) एलवीएम3-एम4
(द) पीएसएलवी

Answer (स) एलवीएम3-एम4

3. निम्न में से कौनसा उपकरण चंद्रयान 3 में है और चंद्रयान 2 में नहीं?
(अ) लेजर डॉपलर वेलोसमीटर (एलडीवी)
(ब) लेजर-आधारित इंटरफेरोमेट्री
(स) अल्ट्रासोनिक डॉपलर विधियां
(द) आण्विक टैगिंग वेलोसिमेट्री

Answer (अ) लेजर डॉपलर वेलोसमीटर (एलडीवी)

4. इनमें से कौन चंद्रयान 3 मिशन की निदेशक हैं?
(अ) वीरमुथुवेल
(स) रितु करिधल
(ब) एम वनिता
(द) के सिवन

Answer (स) रितु करिधल

5. चंद्रयान को चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास क्यों उतारा गया?
(अ) यह पृथ्वी के अधिक पास है।
(ब) यहां इससे पहले कोई नहीं पहुंचा था।
(स) यहां स्थाई छाया वाले गड्डों के कारण बर्फ-पानी मिलने की संभावना अधिक है।
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं।

Answer(स) यहां स्थाई छाया वाले गड्डों के कारण बर्फ-पानी मिलने की संभावना अधिक है।

6. राज्यसभा अध्यक्ष द्वारा हाल ही में उपाध्यक्ष के पैनल में कितनी महिला सांसद नामित हुई हैं?
(अ) 2
(ब) 4
(स) 6
(द) 8

Answer (ब) 4

7. ग्लोबल क्राइसिस रिस्पॉन्स ग्रुप के चैंपियन्स ग्रुप में भारत के अलावा निम्न में से कौनसा देश शामिल है?
(अ) चीन
(ब) इंडोनेशिया
(स) सिंगापुर
(द) मलेशिया

Answer (ब) इंडोनेशिया

8. 9वें अंतरराष्ट्रीय सैन्य-तकनीकी फोरम का आयोजक कौनसा देश है?
(अ) रूस
(ब) चीन
(स) भारत
(द) संयुक्त अरब अमीरात

Answer (अ) रूस

9. भारत में ‘समुद्री राज्य विकास परिषद’ का गठन कब किया गया था?
(अ) 1997
(ब) 1977
(स) 1957
(द) 2007

Answer (अ) 1997

10. पीपीपी मॉडल पर 10,000 ई-बसों द्वारा सिटी बस संचालन को बढ़ाने के लिए शुरू की गई नई योजना का नाम क्या है?
(अ) भारत ई-बस सेवा
(ब) पीएम ई-बस सेवा
(स) सिटी ई-बस सेवा
(द) सेंट्रल ई-बस सेवा

Answer (ब) पीएम ई-बस सेवा

11. ‘डिजिटल इंडिया कार्यक्रम’ के विस्तार का कुल खर्च कितना है?
(अ) 4,903 करोड़
(ब) 11,903 करोड़
(स) 14,903 करोड़
(द) 24,903 करोड़

Answer (स) 14,903 करोड़

12. ‘चुनावों में सूचना अखंडता और सार्वजनिक विश्वास का संरक्षण’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का मेजबान कौनसा देश है?
(अ) भारत
(स) फ्रांस
(ब) ब्राजील
(द) ऑस्ट्रेलिया

Answer (ब) ब्राजील

13. ‘जी20-डिजिटल इनोवेशन अलायंस (डीआईए) शिखर सम्मेलन’ किस भारतीय शहर में आयोजित हुआ?
(अ) वाराणसी
(ब) चेन्नई
(स) पुणे
(द) बेंगलुरु

Answer (द) बेंगलुरु

14. ओल्ड लेडी गांधी के नाम से मशहूर मातंगिनी हाजरा किस राज्य की महिला स्वतंत्रता सेनानी थीं?
(अ) असम
(ब) पश्चिम बंगाल
(स) कर्नाटक
(द) ओडिशा

Answer (ब) पश्चिम बंगाल

15. भारत ने किस देश को अपना पहला कच्चे तेल का भुगतान स्थानीय मुद्रा में तय किया है?
(अ) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)
(ब) रूस
(स) ईरान ‘
(द) मलेशिया

Answer (अ) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)

16. हाल में चर्चित ओहरिड झील किस महाद्वीप में स्थित है?
(अ) एशिया
(ब) यूरोप
(स) उत्तरी अमेरिका
(द) ऑस्ट्रेलिया

Answer (ब) यूरोप

17. स्वतंत्रता दिवस पर घोषित विश्वकर्मा योजना का प्रस्तावित परिव्यय कितना है?
(अ) 10000 करोड़ रुपए
(स) 20000 करोड़ रुपए
(ब) 15000 करोड़ रुपए
(द) 25000 करोड़ रुपए

Answer (ब) 15000 करोड़ रुपए

18. बिंदेश्वर पाठक, जिनका हाल ही में निधन हो गया, किस क्षेत्र से जुड़े थे?
(अ) राजनीति
(स) खेल
(ब) सामाजिक कार्य
(द) विज्ञान

Answer (ब) सामाजिक कार्य

19. जुलाई 2023 में भारत में थोक मुद्रास्फीति कितनी दर्ज की गई?
(अ) (-)1.36%
(स) (-)3.36%
(ब) (+) 1.36%
(द) (-)3.36%

Answer (अ) (-)1.36%

20. जंगलों में भयंकर आग के लिए चर्चित रहा माउई द्वीप, किस देश में स्थित है?
(अ) यूके
(ब) इंडोनेशिया
(स) यूअसए
(द) जापान

Answer (स) यूअसए

August Current affairs 2023 in hindi Questions Answer

Q. अंतिम पंघाल क्यों चर्चा में है?

Answer – अंतिम पंघाल ने जोर्डन में अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में यूक्रेन की खिलाड़ी मारिया येफ्रेमोव को 4-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। इसी के साथ वह लगातार दो विश्व खिताब जीतने वाली देश की पहली महिला पहलवान बन गई हैं।

Q. महाराष्ट्र सरकार के पहले उद्योग रत्न पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

Answer – प्रतिष्ठित उद्यमी पद्म विभूषण रतन टाटा को उद्योग क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए महाष्ट्र सरकार के पहले उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। रतन टाटा को 25 लाख रुपए का एक चेक, एक बैज और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Q. युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ का जलावतरण कब किया गया?

Answer – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 अगस्त, 2023 को भारतीय नौसेना के नए स्टील्थ फ्रिगेट ‘आईएनएस विंध्यगिरी’ का जलावतरण किया। प्रोजेक्ट 17A के तहत कुल सात युद्धपोत का निर्माण होना था, जिसमें विंध्यगिरि छठां युद्धपोत है।

Q. किस राज्य ने भगवान बिरसा मुंडा सड़क योजना शुरु की है?

Answer – महाराष्ट्र सरकार ने 18 अगस्त, 2023 को राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में भगवान बिरसा मुंडा सड़क योजना के कार्यान्वयन की घोषणा की है। योजना का उद्देश्य सुदूर आदिवासी क्षेत्रों को मुख्य सड़कों से जोड़ना है।

Q. भारत-वियतनाम संयुक्त व्यापार उप-आयोग की 5वीं बैठक कहां हुई?

Answer – भारत-वियतनाम संयुक्त व्यापार उप-आयोग (जेटीएससी) की पांचवीं बैठक 8 अगस्त, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। वियतनाम भारत का 23वां सबसे बड़ा वैश्विक व्यापार भागीदार और आसियान देशों में पांचवां सबसे बड़ा भागीदार है।

Q. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय दल का नेतृत्व कौन करेंगे?

Answer – नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में 28 सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। यह चैंपियनशिप 19-27 अगस्त तक बुडापेस्ट में आयोजित की जाएगी। 28 एथलीट में से 15 पहली बार विश्व चैंपियनशिप स्पर्धा में शामिल होंगे।

Q. किस जिले ने जल जीवन सर्वेक्षण 2023 की “फ्रंट रनर” श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया?

Answer – श्रीनगर जिले ने जल जीवन सर्वेक्षण 2023 की “फ्रंट रनर” श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान श्रीनगर में पूरी जल जीवन मिशन टीम, विशेषकर श्रीनगर के उपायुक्त मोहम्मद ऐजाज असद के समर्पित प्रयासों को रेखांकित करता है।

Q. चिकरी वुड क्राफ्ट और मुश्कबुदजी चावल क्यों खबरों में है?

Answer – राजौरी जिले के राजौरी चिकरी वुड क्राफ्ट और अनंतनाग जिले के मुश्कबुदजी चावल, भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग प्राप्त होने के कारण – खबरों में है। चिकरी एक पीली, शहद के रंग की और बारीक दाने वाली मुलायम लकड़ी है। वहीं मुश्कबुदजी चावल छोटे बोल्ड सुगंधित चावल की एक प्रीमियम किस्म है।

Q. निर्वाचन आयोग ने किसे अपना आइकन चुना है?

Answer – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भारतीय निर्वाचन आयोग ने आइकन के रूप में चुना है। सचिन तीन साल तक ईसीआई से जुड़े रहेंगे और देश भर के मतदाताओं को जागरूक करेंगे।

Q. राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी शिखर सम्मेलन की मेजबानी किस शहर को सौंपी है?

Answer – राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी शिखर सम्मेलन की मेजबानी का जिम्मा इंदौर को दिया है। यह सम्मेलन 27 से 29 सितम्बर तक आयोजित होगा, जिसमें देशभर में घोषित किए गए 100 स्मार्ट सिटी के सीईओ सहित अन्य विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।

Q. कनाडा सरकार ने किस क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा की है?

Answer – कनाडा सरकार ने 18 अगस्त 2023 को देश के पश्चिमी ब्रिटिश कोलंबिया क्षेत्र में आपात स्थिति घोषित कर दी है। पश्चिम केलोना शहर के आसपास के के क्षेत्र में जंगल की आग फैलने के बाद यह घोषणा की गई है।

Q. एनजीटी / NGT के नए चेयरमैन कौन हैं?

Answer – कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव को राष्ट्रीय : हरित न्यायाधिकरण (NGT) का नया चैयरमैन नियुक्त किया है। इस पद पर पहुंचने वाले जस्टिस श्रीवास्तव न केवल जबलपुर वरन मप्र के पहले जज हैं।

August last week current affairs 2023 in hindi MCQs

1. 2023 में ग्रीस द्वारा किस देश के प्रधानमंत्री को द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’ दिया गया?
(अ) चीन
(ब) यूएसए
(स) यूक्रेन
(द) भारत

Answer (द) भारत

2. भारतीय रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिए पांच फ्लीट सपोर्ट जहाजों के लिए किस कंपनी के साथ 19 हजार करोड़ के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं?…
(अ) हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड
(ब) कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड
(स) गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स
(द) माजागॉन डॉक शिपबिल्डर्स

Answer (अ) हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड

3. 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार किसने जीता?
(अ) रॉकेट्री – द नंबी इफेक्ट
(ब) गंगूबाई काठियावाड़ी
(स) सारपट्टा परंबरै
(द) आरआरआर

Answer (अ) रॉकेट्री – द नंबी इफेक्ट

4. किस कंपनी ने कोड लिखने में सहायता के लिए कोड लामा एआई मॉडल जारी करने की घोषणा की है?
(अ) गूगल
(ब) एपल
(स) माइक्रोसॉफ्ट
(द) मेटा

Answer (द) मेटा

5. राफेल नडाल को किस भारतीय टेक्नोलॉजी बैंड के एम्बेसडर के रूप में नामित किया गया है?
( अ) टीसीएस
(ब) विप्रो
(स) इंफोसिस
(द) टेक महिंद्रा

Answer (स) इंफोसिस

6. सीमा निर्धारण के लिए चीन और भूटान के बीच हाल ही में कौनसी विशेषज्ञ समूह बैठक हुई ?
(अ) 12वीं
(ब) 11वीं
(स) 13वीं
(द) 14वीं

Answer (स) 13वीं

7. हाल ही में निम्नलिखित में से किसे थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है?
(अ) यिंगलक शिनावात्रा
(ब) अभिसित वेज्जाजीवा
(स) प्रयुथ चानाओचा
(द) श्रेथा थाविसिन

Answer (द) श्रेथा थाविसिन

8. इनमें से किसे वित्त विकास उद्योग परिषद का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
(अ) शांतनु नारायण
(ब) रघुराम राजन
(स) उमेश रेवणकर
(द) आदित्य पुरी

Answer (स) उमेश रेवणकर

9. इनमें से किसने दुबई में विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2023 में जूनियर पुरुषों के 72 किग्रा वर्ग में पहला स्वर्ण पदक हासिल किया?
(अ) नीरज
(ब) हनी दबास
(स) नरिंदर
(द) विकास

Answer (ब) हनी दबास

10. वर्ल्ड वॉटर वीक 2023 कार्यक्रम की मेजबानी किस देश ने की?
अ) बांग्लादेश
(ब) यूएसए
(स) स्वीडन
(द) श्रीलंका

Answer (स) स्वीडन

11. 2023 में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी किस देश ने की?
(अ) साउथ अफ्रीका
(ब) चीन
(स) भारत
(द) ब्राजील

Answer (अ) साउथ अफ्रीका

12. इनमें से किसने 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है?
(अ) दीपिका पाडुकोण – प्रियंका चोपड़ा
(ब) आलिया भट्ट – कियारा आडवाणी
(स) कृति सेनन आलिया भट्ट
(द) आलिया भट्ट – प्रियंका चोपड़ा

Answer (स) कृति सेनन आलिया भट्ट

13. राष्ट्रीय खेल दिवस इनमें से किसकी याद में मनाते है?
(अ) सर डॉन ब्रैडमैन
(ब) मेजर ध्यानचंद
(स) दारा सिंह
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (ब) मेजर ध्यानचंद

14. हाल में आयोजित फीडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट किस खिलाड़ी ने जीता?
(अ) प्रज्ञानानंद
(व) मेग्नस कार्लसन
(स) हिकारु नाकामुरा
(द) हैन्स नीमैन

Answer (व) मेग्नस कार्लसन

15. हाल में नीरज चोपड़ा ने कौनसी चैंपियनशिप में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है?
(अ) वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप
(ब) एशियन चैंपियनशिप
(स) यूरोपियन चैंपियनशिप
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप

16. धौलपुर – करौली टाइगर रिजर्व के अलावा राजस्थान में कितने टाइगर रिजर्व हैं?
(अ) दो
(ब) पांच
(स) तीन
(द) चार

Answer (द) चार

17. विश्व का पहला स्पॉटलेस जिराफ किस देश में पैदा हुआ?
(अ) चीन
(ब) न्यूजीलैंड
(स) यूएसए
(द) भारत

Answer (स) यूएसए

18. कौनसी संस्था रिसर्च एनालिस्ट एडमिनिस्ट्रेशन एंड सुपरवाइजरी बॉडी (आरएएएसबी) स्थापित करने की
योजना बना रही है?
(अ) आरबीआई
(ब) नीति आयोग
(स) नैसकॉम
(द) एसईबीआई

Answer (द) एसईबीआई

19. अगस्त 2023 में निम्नलिखित में से किस राज्य ने गृह लक्ष्मी योजना शुरू की?
(अ) कर्नाटक
(ब) मध्यप्रदेश
(स) ओडिशा
(द) तमिलनाडु

Answer (ब) मध्यप्रदेश

20. राष्ट्रीय खेल दिवस 2023 का विषय क्या था?
(अ) खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जश्न मनाना
(ब) चैंपियन से मिलिए
(स) खेल समावेशी और फिट समाज के लिए एक संबल है (द) इनमें से कोई नहीं।

Answer – (स) खेल समावेशी और फिट समाज के लिए एक संबल है

August 2023 Current Affairs Questions Answer hindi

Q.1अमेरिका के किस राज्य ने अक्टूबर माह को “हिंदू विरासत माह” घोषित किया है?

Answer – अमेरिका के जॉर्जिया ने राज्य में हिंदू-अमेरिकी समुदाय के योगदान को सम्मान देते हुए अक्टूबर को आधिकारिक रूप से “हिंदू विरासत माह” घोषित किया है।

Q.2 एफटीआईआई (FTII) के नए अध्यक्ष कौन है?

Answer अभिनेता आर. माधवन को पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के अध्यक्ष और इसके गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। आर माधवन ने साल 2001, में ‘रहना है तेरे दिल में’ नाम की फिल्म से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था।

Q.3 रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2023 किसे मिला है?

Answer – भारत के कैंसर एक्सपर्ट डॉ. रवि कन्नन, बांग्लादेश के कोरवी रक्षंद, तिमोर-लेस्ते के यूजेनियो लेमोस और फिलीपींस से मिरियम कोरोनेल- फेरर को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2023 मिला है।

Q.4 हाल ही में कौन सिंगापुर के राष्ट्रपति चुने गए हैं?

Answer – भारतीय मूल के थरमन शणमुगारत्नम ने सिंगापुर राष्ट्रपति चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल की है। वह सिंगापुर के राष्ट्रपति बनने वाले भारतीय मूल के दूसरे व्यक्ति हैं। शणमुगारलम को 70 प्रतिशत से ज्यादा मत मिले हैं।

 

Leave a comment