दिसंबर माह के करंट अफेयर के क्वेश्चन आंसर हिंदी में प्रश्न उत्तर यदि आप किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह दिसंबर माह के करंट अफेयर के Questions Answer दिए गए हैं जो की MCQs /Quiz और Oneliner में है दिसंबर करंट अफेयर
latest current affairs in India
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से सम्मानित किया गया।
सम्मान कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह ने प्रदान किया। यह किसी देश द्वारा पीएम मोदी को दिया 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।
1. 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए शुभंकर “मौली”, प्रतीक चिन्ह मोनाल और टैगलाइन “संकल्प से शिखर तक” का अनावरण किया गया।
2. अंतरिक्ष मलबे के निस्तारण के लिए टोक्यो स्थित कंपनी ऑर्बिटल लेजर और भारतीय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी फर्म इंस्पेसिटी ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
3. वैश्विक स्मार्टफोन निर्यात में भारत दुनिया भर में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत से नवम्बर 2024 तक 20 हजार करोड़ से अधिक के फोन निर्यात किए गए।
4. गंगा नदी की डॉल्फिन के पहली बार सैटेलाइट टैगिंग का कार्य असम में प्रारंभ किया जा रहा है।
5. सुशासन सप्ताह 2024 का आयोजन 19 दिसंबर से 24 दिसंबर 2024 तक किया जा रहा है।
6. टॉम क्रूज को अमेरिकी नौसेना के प्रतिष्ठित डिस्टिंग्विश्ड पब्लिक सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
7. भूटान ने भारतीय शिक्षाविद् अरुण कपूर को 117वें भूटानी राष्ट्रीय दिवस समारोह में प्रतिष्ठित रेड स्कार्फ और ‘दाशो’ की उपाधि से सम्मानित किया गया।
8. 18 दिसंबर को भारत में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया गया।
9. भारतीय सेना ने बेंगलुरु में एआई इनक्यूबेशन सेंटर शुरू किया है।
10. मध्य प्रदेश के भोपाल में 10वां अंतरराष्ट्रीय वन मेला आयोजित किया जा रहा है।
Top Current Affairs 2024 for UPSC
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पानीपत में एलआईसी की बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया।.
2. आईएनएस तुशील फ्रिगेट को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
3. 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस मनाया गया।
4. संजय मल्होत्रा को भारतीय रिजर्व बैंक के 26वें गवर्नर के तौर पर नियुक्त किया गया।
5. 8 दिसंबर 2024 को दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन ने अपना 40वां चार्टर दिवस मनाया।
6. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा का निधन हुआ।
7. बांग्लादेश ने एसीसी पुरुषं अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप का टाइटल जीता।
8. भारत संयुक्त राष्ट्र नारकोटिक ड्रग्स आयोग के 68वें सत्र की अध्यक्षता करेगा।
9. शम्मी सिल्वा को एशियाई क्रिकेट परिषद का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
10. रिमतलबा जीन इमैनुएल औएड्रागो को बुर्किना फासों का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।
best for current affairs in India
1. विश्व समुद्री प्रौद्योगिकी सम्मेलन का आयोजन चेन्नई, भारत में किया जाएगा।
2. ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने शास्त्रीय शतरंज में प्रतिष्ठित 2800 ईएलओ रेटिंग बैरियर को पार किया और विश्वनाथन आनंद के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय है।
3. पवन काम्पेली ने एशियाई ईस्पोर्ट्स गेम्स में ई-फुटबॉल में कांस्य पदक अपने नाम किया।
4. सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का महिला खिताब पीवी सिंधु ने और पुरुष खिताब लक्ष्य सेन ने जीता।
5. न्यायमूर्ति मुर्दु निरुपा बिंदुशिनी फर्नांडो श्रीलंका के मुख्य न्यायाधीश बनी है, इस पद पर पहुंचने वाली वे दूसरी महिला हैं।
6. भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे समुद्री पुल, नया पंबन पुल तमिलनाडु में बनाया गया है।
7. भारतीय सेना और कंबोडियाई सेना के बीच संयुक्त टेबल टॉप अभ्यास सिनबैक्स का पहला संस्करण पुणे में आयोजित किया गया।
8. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने ब्रेन रॉट को ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ द ईयर 2024 घोषित किया।..
9. रातापानी वन्यजीव अभयारण्य को मध्यप्रदेश का 8वां टाइगर रिजर्व बनाया गया।
10. 2 दिसंबर को राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया गया
December current affairs 2024 hindi
1. भारत, फ्रांस और यूएई ने अरब सागर में त्रिपक्षीय हवाई युद्धाभ्यास डेजर्ट नाइट का आयोजन किया गया है।
2. भारत का पहला डायबिटीज बायोबैंक चेन्नई में स्थापित किया गया।
3. 17 दिसंबर को राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस मनाया गया।
4. इसरो ने CE20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया।
5. मस्कट, ओमान में आयोजित महिला जूनियर एशिया कप भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने जीता।
6. अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जावियर मिलेई को इटली ने नागरिकता प्रदान की।
7. ग्वालियर में जीएसआई भूविज्ञान संग्रहालय शुरू हुआ।
8. इंडोनेशिया के पूर्वी जावा में स्थित माउंट सेमेरु में विस्फोट हुआ।
9. मोजाम्बिक चैनल (हिंद महासागर) में स्थित फ्रांसीसी हिंद महासागर क्षेत्र चक्रवातं चिडो से प्रभावित हुआ।
10. 15 दिसंबर, 1950 को सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्य तिथि मनाई गई।
December current affairs 2024 india questions
1. शास्त्रीय गायक और हारमोनियम वादक पंडित संजय राम मराठे का निधन हुआ।
2. स्किवर-ब्रंट ने महिला टेस्ट क्रिकेट में 96 गेंदों में सबसे तेज शतक बनाया।
3. 18 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस मनाया गया। इस साल की थीम “प्रवासियों के योगदान का सम्मान और उनके अधिकारों का आदर” रखी गई।
4. फीफा द बेस्ट फुटबॉल अवॉर्ड्स 2024 में द बेस्ट फीफा मेंस प्लेयर का सम्मान विनीसियस जूनियर और द बेस्ट फीफा वुमेन्स प्लेयर का सम्मान एइताना बोनमती को दिया गया।
5. सूर्यबाला को उनके उपन्यास “कौन देस को वासीः वेणु की डायरी” के लिए 34वां व्यास सम्मान 2024 प्रदान किया गया।
6. अयोध्या में राम मंदिर परियोजना को ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल द्वारा ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
7. किरण मजूमदार-शॉ को जमशेदजी टाटा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
8. पूर्वी यूरोपीय देश मोल्दोवा गणराज्य में भारत ने अपना दूतावास शुरू किया।
9. 29वां भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) भागीदारी शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
10. कैलिफोर्निया के मालिबू में जंगल की आग जिसे फ्रैंकलिन फायर कहा जाता है, से जनजीवन प्रभावित हुआ।
TOP 10 december Current Affairs Hindi
1. अमेरिका ने अपने लॉन्ग-रेंज हाइपरसोनिक वेपन डार्क ईगल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2. यूनाइटेड किंगडम, ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप में शामिल होने वाला पहला यूरोपीय देश बन गया।
3. सिंगरौली और सोनभद्र जिलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को गंभीर बीमारियों के लिए मुफ्त उपचार देने के लिए नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने चरक परियोजना की शुरु आत की है।
4. 16 दिसंबर को 1971 के भारत-पाक युद्ध में मिली जीत की स्मृति में विजय दिवस मनाया गया।
5. भारत के अंतर्देशीय जलमार्ग क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए जलवाहक योजना शुरू की गई है।
6. तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन हुआ। उनको पद्म .. भूषण (2002) और पद्म श्री (1988) और ग्रैमी सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।
7. 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया गया।
8. फ्रेंकोइस बायरू फ्रांस के नए प्रधानमंत्री बनाए गए।
9.12 से 22 दिसंबर 2024 तक 22 वें दिव्य कला मेले का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है।
10. मध्य प्रदेश के रतापानी वन्यजीव अभयारण्य को 57वां बाघ अभयारण्य घोषित किया गया।
Current Affairs 2024 in Hindi
1. भारत सरकार अगले 5 वर्ष में 4,000 करोड़ रुपए से राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर कहां विकसित करेगी ?
अ. मुंबई
ब. विशाखापत्तनम
स. कोलकाता
द. लोथल
Answer – द. लोथल
2. यूपी विद्युत उत्पादन निगम के साथ घाटमपुर थर्मल पावर प्लांट का वाणिज्यिक संचालन किसने शुरू किया है?
अ. एनएलसी इंडिया लिमिटेड
ब. एनटीपीसी लिमिटेड
स. पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया
द. अडानी पावर
Answer – अ. एनएलसी इंडिया लिमिटेड
3. किस कंपनी ने भारत में डिजिटल शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए NCERT से साझेदारी की है?
अ. एप्पल
ब. माइक्रोसॉफ्ट
स. गूगल
द. फेसबुक
Answer स. गूगल
4. फ्रांस के नए प्रधानमंत्री कौन बने हैं?
अ. फ्रेंकोइस बेयरू
ब. जीन कास्टेक्स
स. एडौर्ड फिलिप
द. बर्नार्ड कैजनेउवे
Answer – अ. फ्रेंकोइस बेयरू
5. किस कंपनी ने श्रीराम हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की 84.44% हिस्सेदारी 3,929 करोड़ रुपए में हासिल की है?
अ. कार्लाइल ग्रुप
स. वारबर्ग पिंकस
ब. ब्लैकस्टोन
द. बैन कैपिटल
Answer – स. वारबर्ग पिंकस
6. भारतीय ग्रैंडमास्टर गुकेश डोमराजू ने शतरंज में किस विश्व चैंपियन का रिकॉर्ड तोड़ा है?
अ. मैग्नस कार्लसन
ब. विश्वनाथन आनंद
स. बॉबी फिशर
द. गैरी कास्परोव
Answer – द. गैरी कास्परोव
7. रक्षा मंत्रालय ने किस कंपनी के साथ भारतीय वायु सेना के लिए 12 स्वदेशी सुखोई Su-30MKI लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 13,500 करोड़ का एमओयू किया है?
अ. ब्रह्मोस एयरोस्पेस
ब. गरुड़ एयरोस्पेस प्रालि
स. फ्लाइंग वेज डिफेंस एंड एयरो.
द. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि
Answer – द
Current Affairs Hindi for Railway Exam’s
शक्तिसैट हाल ही में चर्चा है?
तमिलनाडु के चेन्नई में स्पेस किड्ज नामक स्टार्टअप 2026 तक एक चंद्र मिशन की योजना बना रहा है। इस मिशन का नाम शक्तिसैट रख गया है। इसमें केवल महिला वैज्ञानिकों को शामिल किया जाएगा। खास बात ये है कि वैज्ञानिकों के साथ 108 देशों से 8वीं और 9वीं कक्षा की छात्राएं भी काम करेगी। शक्तिसैट का उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सैटेलाइट की क्रैश लैंडिंग कराना है। इसके लिए 80 किलो के पेलोड वाला सैटेलाइट बनाया जाएगा, जिसमें ऑर्बिटर, स्लैंडर और प्रोपल्शन मॉड्यूल शामिल होगा।
11 दिसम्बर – 26 दिसम्बर 2024 जनकल्याण पर्व मनाया गया मध्य प्रदेश में
हाल ही में 35000 करोड़ की नदी जोड़ो परियोजना पार्वती-कालीसिंध-चंबल, परियोजना से मालवा और चंबल के 11 जिले गुना, शिवपुरी, सीहोर, देवास, राजगढ़, उज्जैन, आगर-मालवा, इंदौर, शाजापुर, मंदसौर एवं मुरैना के 2012 गांवों में 6.13 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगी सिंचाई सुविधा
इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस’ नामक बीमारी से तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया
अमेरिकी क्लाउड सिक्योरिटी फर्म स्कैलर की ‘थ्रेट रिपोर्ट’ के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा मोबाइल मालवेयर हमले अब भारत में हो रहे हैं दूसरे नंबर पर अमेरिका
27.3% और 3rd कनाडा की 15.9% ।
चंडीगढ़ देश का पहला शहर बन गया है, जहां तीनों नए आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम) पूरी तरह लागू हो गए हैं।
‘ब्रेन रॉट’ (मस्तिष्क सड़ांध) वर्ष 2024 का ‘ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ द ईयर’ घोषित हुआ है।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने इसकी परिभाषा में कहा है- Online कंटेंट, खासकर घटिया विषय-वस्तु की अधिकाधिक खपत से होने वाले मानसिक और बौद्धिक ह्रास को ब्रेन रॉट कहते हैं।
880 मेगावॉट आगर एवं नीमच सौर परियोजनाओं का लोकार्पण, सुसनेर, आगर-मालवा मध्य प्रदेश में किया जाएगा
मध्य प्रदेश की उपलब्धियां सौर ऊर्जा के मामले में
• 12 वर्षों में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से बिजली उत्पादन 14 गुना बढ़कर 7,000 मेगावॉट हुआ
• 750 मेगावॉट रीवा परियोजना कोयले से कम दरों पर बिजली देने वाली देश में पहली सौर परियोजना
• शाजापुर में 450 मेगावॉट सोलर पार्क निर्माणाधीन
• ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर पावर प्रोजेक्ट से 278 मेगावॉट विद्युत उत्पादन प्रारंभ
• 2000 मेगावॉट क्षमता का सौर पार्क मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के मध्य विकसित किया जाएगा
• सांची बना प्रथम सोलर सिटी, इंदौर को सोलर सिटी बनाने के लिए हर घर सोलर अभियान संचालित
• मुरैना में लगेगा प्रदेश का पहला सोलर पावर स्टोरेज प्लांट
• प्रधानमंत्री जन-मन योजनांतर्गत 2060 घरों को सौर ऊर्जीकृत करने का लक्ष्य
Most important Current affairs –
हाल ही में केंद्र सरकार ने 23 राज्यों की 40 जगहों को नए पर्यटन केंद्रों के तौर पर विकसित करने की योजना बनाई है। इसमें असम की ओर से अहोम शासकों के 600 साल पुराने रंगघर को शामिल किया गया है।
Current Affairs MCQs
8. किस कंपनी ने यूजर्स को धोखाधड़ी वाले UPI लेनदेन से बचाने के लिए सुरक्षा योजना “शील्ड” शुरू की है?
अ. भारतपे
ब. पेटीएम
स. फोनपे
द. रेजरपे
Answer – अ. भारतपे
9. इसरो ने अपने क्रायोजेनिक इंजन CE20 का समुद्र तल पर गर्म परीक्षण कहां किया?
अ. चांदीपुर, ओडिशा
स. तिरुवनंतपुरम, केरल
ब. अहमदाबाद, गुजरात
द. महेंद्रगिरि, तमिलनाडु
Answer – द. महेंद्रगिरि, तमिलनाडु
10. पुस्तक न्यू भारत- मोदीज विजन एंड डेवलपमेंट 2019- 2024 को किस संगठन ने प्रकाशित किया है?
अ. इंडियन एक्सप्रेस
स. फोर्थ एस्टेट
ब. हिंदुस्तान टाइम्स
द. साइमन एंड शूस्टर
Answer – ब. हिंदुस्तान टाइम्स
11. भारत और बांग्लादेश में विजय दिवस या बिजॉय डिबोस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
अ. 29 अगस्त
ब. 23 सितंबर
स. 14 अक्टूबर
द. 16 दिसंबर
Answer – द. 16 दिसंबर
12. NHPC के अध्यक्ष और सीएमडी राज कुमार चौधरी को किस कंपनी के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार मिला है?
अ. एसजेवीएन
स. टीएचडीसी इंडिया
ब. एनटीपीसी
द. एनएलसी इंडिया लिमिटेड
Answer – अ. एसजेवीएन
13. किस एयरलाइन को सेवा उत्कृष्टता के प्रति समर्पण के लिए दो प्रतिष्ठित वैश्विक पुरस्कार मिले हैं?
अ. अंकासा एयर
ब. एयर इंडिया.
स. स्पाइसजेट
द. इंडिगो
Answer – ब. एयर इंडिया
14. यूपी सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता के लिए किस प्लेटफॉर्म को पूरी तरह से अपनाने वाला पहला राज्य है?
अ. डिजिटल इंडिया प्लेटफॉर्म
ब. स्मार्ट प्रोक्योरमेंट पोर्टल
स. सरकारी ई-मार्केटप्लेस
द. राष्ट्रीय ई-गवर्नमेंट प्लेटफॉर्म
Answer – स. सरकारी ई-मार्केटप्लेस
15. खेल विकास और संवर्धन अधिनियम 2024 को मंजूरी देने वाला पहला राज्य कौनसा है?
अ. हरियाणा
ब. पंजाब
स. राजस्थान
द. बिहार
Answer – ब. पंजाब
16. किस कार समूह ने 4 राज्यों में 1 लाख बच्चों के लिए शैक्षिक परिदृश्य को बदलने को यूनिसेफ से साझेदारी की ?
अ. बीएमडब्ल्यू ब. टेस्ला
स. ऑडी द. वोक्सवैगन
Answer – अ. बीएमडब्ल्यू
17. 2024 महिला टेनिस एसोसिएशन प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड” किसने जीता है?
अ. जैस्मीन पाओलिनी
स. एरीना सबालेंका
ब. एम्मा नवारो
द. लुलु सन
Answer – स. एरीना सबालेंका
18. किस देश ने दुबई यूएई में आयोजित फाइनल में भारत को हराकर एसीसी अंडर (यू)-19 पुरुष एशिया कप का खिताब जीता है?
अ. ऑस्ट्रेलिया,
ब. बांग्लादेश
स. पाकिस्तान
द. श्रीलंका
Answer – ब. बांग्लादेश
19. प्रतिवर्ष कौनसी तारीख को ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ मनाया जाएगा ?
अ. 14 दिसंबर
ब. 10 दिसंबर
स. 5 दिसंबर
द. 16 दिसंबर
Answer ब. 10 दिसंबर
Latest New top Current Affairs Questions for Exam
1. न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यम को राष्ट्रीय मानवाधिकार का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
2. इसरो ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी60 रॉकेट द्वारा सफलतापूर्वक स्पेडएक्स मिशन लॉन्च किया।
3. भारत फरवरी 2025 में पहली बार वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट की मेजबानी करेगा।
4. भारत का रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 21,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
5. हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग 2024 का खिताब जीता।
6. केरल ने सीनियर नेशनल मेंस हैंडबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है।
7. दक्षिण कोरिया की संसद ने कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू पर महाभियोग चलाने की मंजूरी दे दी है।
8. स्मृति मंधाना और अर्शदीप सिंह को आईसीसी T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नॉमिनेट किया गया।
9. दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंच गई।
10. प्रोफेसर पुष्पक भट्टाचार्य की अध्यक्षता में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने वित्तीय क्षेत्र में फ्रेमवर्क फॉर रिस्पॉन्सिबल एंड एथिकल एआई के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित की
December current affairs 2024 india Hindi
December current Affairs Hindi December : Last week MCQs
1. भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण भूविज्ञान संग्रहालय का उद्घाटन कहां किया है?
अ. जयपुर
ब. अहमदाबाद
स. ग्वालियर
द. लखनऊ
Answer :स. ग्वालियर
2. अमरावती एकीकृत शहरी विकास परियोजना के लिए 800 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी किस संगठन ने दी है?
अ. एशियाई विकास बैंक
स. विश्व बैंक
ब. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
द. न्यू डेवलपमेंट बैंक
Answer : द. न्यू डेवलपमेंट बैंक
3. किस संगठन ने अयोध्या में राम मंदिर परियोजना को ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ पुरस्कार से सम्मानित किया है?
अ. विश्व सुरक्षा संगठन
ब. राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद
स. ब्रिटिश सुरक्षा परिषद
द. अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन
Answer :स. ब्रिटिश सुरक्षा परिषद
4. गूगल ने रोमा दत्ता चौबे की जगह भारत के लिए नया कंट्री मैनेजर और वीपी किसे नियुक्त किया है?
अ. प्रीति लोबाना
स. राघव गुप्ता
ब. शांतनु नारायण
द. प्रदीप के. सेठी
Answer : अ. प्रीति लोबाना
5. स्व. ओम प्रकाश चौटाला 5 बार कहां के मुख्यमंत्री बने ?
अ. दिल्ली
ब. हरियाणा
स. पंजाब
द. राजस्थान
Answer : ब. हरियाणा
6. कौन सा राज्य ‘प्रधानमंत्री-सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना’ के तहत रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने में शीर्ष पर रहा है?
अ. महाराष्ट्र
ब. उत्तर प्रदेश
स. पश्चिम बंगाल
द. गुजरात
Answer : द. गुजरात
7. भारतीय रेलवे ने फ्रंटलाइन सुरक्षा कर्मियों के प्रशिक्षण में सुधार से यात्री सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कौनसी एप लॉन्च की है?
अ. ई-साक्ष्य
स. लोकपथ
ब. संरक्षा
द. रंगीन मछली
Answer ब. संरक्षा
8. मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड किस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लि. के तौर पर रीब्रांडेड किया गया?
अ. एक्सिस
ब. बजाज
स. केनरा
द. कोटक
Answer :अ. एक्सिस
9. हाल में किस टीम ने बांग्लादेश को हराकर एसीसी-यू-19 महिला टी20 एशिया कप 2024 का पहला संस्करण जीता है?
अ. भारत
स. श्रीलंका
ब. नेपाल
द. पाकिस्तान
Answer :अ. भारत
10. ब्रेजिस, स्लोवेनिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ विश्व युवा अंडर (U)-18 ओपन रैपिड और ब्लिट्ज स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक किसने जीता है?
अ. अलेक्जेंडर ख्रीपाचेंको
ब. एलाइन रोबर्स
स. दिमित्री मोचलोव
द. प्रणव वेंकटेश
Answer : द. प्रणव वेंकटेश
11. इस वर्ष राष्ट्रीय गणित दिवस यानी 22 दिसंबर को श्रीनिवास रामानुजन की कौनसी जयंती थी ?
अ. 119वीं
ब. 123वीं
स. 137वीं
द. 158वीं
Answer :स. 137वीं
12. 25 दिसंबर को को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कौनसी जयंती मनाई गई?
अ. 75वीं
स. 95वीं
ब. 90वीं
द. 100वीं
Answer : द. 100वीं
13. कौन सा देश मोबाइल मैलवेयर हमलों की वैश्विक सूची में शीर्ष पर रहा है?
अ. संयुक्त राज्य अमेरिका
ब. कनाडा
स भारत
D. जर्मनी
Answer : स भारत
14. किस बैंक ने बेहतर ग्राहक सेवा के लिए बैंक के डिजिटल कोर को आधुनिक बनाने हेतु TCS के साथ साझेदारी की है?
अ. विश्व बैंक
स. स्टैंडर्ड चार्टर्ड
ब. बैंक ऑफ नामीबिया
द. बैंक ऑफ भूटान
Answer : द. बैंक ऑफ भूटान
15. किस क्रिकेटर को यूरोग्रिप टायर्स का नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है?
अ. विराट कोहली
स. जसप्रीत बुमराह
ब. रोहित शर्मा
द. महेंद्र सिंह धोनी
Answer : द. महेंद्र सिंह धोनी
16. किस मिशन के लिए ISRO ने श्रीहरिकोटा में ह्यूमन रेटेड लॉन्च व्हीकल मार्क-3 / ऑर्बिटल मॉड्यूल का लॉन्च अभियान शुरू किया है?
अ. चंद्रयान-1
स. चंद्रयान-3
ब. गगनयान-जी 2
द. गगनयान-जी 1
Answer : द. गगनयान-जी 1
17. उस लंबी दूरी के हाइपरसोनिक हथियार का नाम क्या है जिसका परीक्षण अमेरिका की सेना और नौसेना ने हाल में किया है?
अ. फाल्कन स्ट्राइक
स. फैंटम स्पीयर
ब. डार्क ईगल
द. हाइपरसोनिक ब्लेड
Answer : स. फैंटम स्पीयर
18. 21 दिसंबर को ‘विश्व ध्यान दिवस’ के रूप में मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपनाए गए प्रस्ताव को किस देश ने पेश किया ?
अ. भारत
स. लिकटेंस्टीन
ब. नीदरलैंड
द. डेनमार्क
Answer : स. लिकटेंस्टीन