डेली करंट अफेयर से बनने वाले मोस्ट इंर्पोटेंट करंट अफेयर के क्वेश्चन आंसर जो की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी
February Current affairs Hindi 2025
हाल ही में तेलंगाना में डिजिटल ट्री आधार’ अभियान शुरू किया गया
तेलंगाना के मुखरा गांव में पेड़ों को संरक्षित करने के लिए ‘डिजिटल ट्री आधार’ अभियान शुरू किया गया है। यह देश का पहला ऐसा गांव बन गया है, जिसने हर पेड़ को जियो-टैग और क्यूआर कोड दिए हैं। इससे करीब 1,05,624 पेड़ों की व्यवस्थित निगरानी और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
01. भारतीय वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 के डेटा का उपयोग करके चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव का पहला विस्तृत भूवैज्ञानिक मानचित्रबनाया।
मंगल ग्रह के लाल रंग का कारण एक विशेष खनिज है
मंगल ग्रह को लंबे समय से उसके लाल रंग के कारण ‘लाल ग्रह’ कहा जाता है। अब वैज्ञानिकों ने इस रंग के संभावित स्रोत का पता लगाया है। पहले माना जाता था कि यह जंग लगे लौह खनिजों से बना है, लेकिन नए शोध में फेरिहाइड्राइट नामक खनिज को इसका कारण बताया है, जो संभावित तरल पदार्थ की उपस्थिति में बनता है। यह खोज मंगल के इतिहास और उसके संभावित रहने योग्य होने के बारे में वैज्ञानिकों की समझ को बदल सकती है।
02. नौसेना के आईएनएस गुलदार को भारत का पहला अंडरवाटर म्यूजियम बनाया जाएगा। इसने 12 जनवरी 2024 को अपनी सेवा समाप्त की।
03. एडवोकेसी संस्था एक्सेस नाउ रिपोर्ट 2024 – भारत में दूसरे स्थान पर सबसे ज्यादा (84) इंटरनेट शटडाउन हुए। म्यांमार 85 शटडाउन के साथ पहले पर।
08. WHO की अन्तर्राष्ट्रीय कैंसर शोध एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व स्तर पर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ब्रेस्ट कैंसर की दर सबसे अधिक है।
09. भारत 2025 में मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च करेगा। केंद्र सरकार इसके लिए 85 हजार इंजीनियर को ट्रेनिंग दे रही है।
• 10. ल्यूमिना डाटामैटिक्स के एमडी- सीईओ समीर कनोडिया को बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर के सीईओ ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित कियागया।
04. महाकुंभ में 15 हजार सफाई कर्मचारियों ने 10 किमी तक सफाई अभियान चलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
05. भारत 12वें रीजनल 3 आर और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम की मेजबानी करेगा। यह 3 से 5 मार्च तक राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया जाएगा।
06. हिमाचल प्रदेश की मीना चंदेल को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा, नई दिल्ली ने इनोवेटिव फार्मर अवार्ड 2025 सेनवाजा।
07. डेनमार्क ने सतत ऊर्जा सहयोग को बढ़ाने के लिए ग्रीन ट्रांजिशन अलायंस इंडिया (GTAI) कीघोषणाकी।
11. भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय कार्बन बाजार सम्मेलन, प्रकृति 2025 का आयोजन किया गया। इसमें 600 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
12. छत्तीसगढ़ ने कृषि, पर्यावरण प्रबंधन और आपदा प्रबंधन के लिए इसरो के साथ समझौता किया है। इससे किसानों को मदद मिलेगी।
13. इन्फोसिस ने एआई में विश्वास व पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ओपन-सोर्स रिस्पॉन्सिबल एआईटूलकिटलॉन्चकी।
Today’s top 10 Current Affairs Hindi 2025
01. नासा ने चंद्रमा पर पानी के स्थान और उपस्थिति को मापने के लिए लूनर ट्रेलब्लेज़र लॉन्च किया गया। इसका आकार डिशवॉशर जितना है।
02. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को आईपीएल 2025 सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स कामेंटर चुना गया।
03. अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी डायना टॉरासी ने 42 साल की उम्र में संन्यास लिया। उन्होंने छह बार ओलिंपिक गोल्ड पदकजीता है।
04. सुपर बिलियनेयर की सूची में 30 लाख करोड़ के साथ इलॉन मस्क पहले स्थान पर हैं। मुकेश अंबानी 7.90 लाख करोड़ रु. संपत्ति के साथ 17वें और गौतमअदाणी 21वें स्थान पर हैं।
05. केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने ‘एक राष्ट्र-एक पोर्ट’ योजना लॉन्च की। इससे देश के प्रमुख पोर्ट के संचालन और व्यापार में सुधार होगा।
06. तुहिन कांत पांडे को सेबी का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया। उन्होंने माधबी पुरी की जगहली ।
07. केंद्र सरकार ने डिजिटल गवर्नेस और सार्वजनिक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए आधार गुडगवर्नेस पोर्टल लॉन्च किया।
08. सुमन कुमार को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के बोर्ड में निदेशक नियुक्त कियागया।
09. OAG की रिपोर्ट अनुसार दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया के टॉप 10 व्यस्त हवाई अड्डों में आठवें स्थान पर है।
10. भारतीय सेना ने लार्सन एंड टुब्रो के साथ 223 ऑटोमेटिक केमिकल एजेंट डिटेक्शन और अलार्म सिस्टम खरीदने का समझौता किया। यह सिस्टम सेना को रासायनिक हमलों से बचाव में मदद करेगा।
12. अमेजॉन ने पहली क्वांटम चिप ‘ओसेलॉट’ लॉन्च की। यह एक नौ-क्यूबिट चिप है, जो बेहतर हार्डवेयर सिस्टम बनाएगा।
13. जैव विविधता वित्त को बढ़ावा देने के लिए CBD COP16 में कैलीफंड लॉन्च किया गया।
14. मुंबई-गोवा के बीच रोपैक्स फेरी सेवा शुरू होगी। साढे छह घंटे में यात्रा पूरी होगी और यात्री अपने वाहन भी ले जा सकेंगे।