अक्टूबर 2023 करंट अफेयर्स हिंदी Current Affairs Question Answer

विभिन्न प्रतियोग प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर से संबंधित क्वेश्चन आंसर पूछे जाते हैं इस पोस्ट में आप अक्टूबर माह के मोस्ट इंर्पोटेंट करंट अफेयर के क्वेश्चन आंसर एंड MCQs देखेंगे

अक्टूबर करंट अफेयर्स 2023 हिंदी : Q&A

Q.1हाल ही में किसे स्पिनोजा पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

भारतीय मूल की प्रोफेसर डॉक्टर जोयीता गुप्ता को विज्ञान के क्षेत्र में नीदरलैंड्स के सर्वोच्च सम्मान, स्पिनोजा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
के लिए दिया गया है।

Q.2 हाल ही में किस संगठन को ‘विधि विरुद्ध संगठन’ घोषित किया गया?

 

भारत सरकार ने जम्मू एवं कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी (JKDFP) को विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1967 की धारा 3(1) के अंतर्गत एक ‘विधि विरुद्ध संगठन’ घोषित कर दिया। यह पार्टी वर्ष 1998 से राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त रही है।

Q. 3’इटरनल गांधी म्यूजियम’ कहां है?
(अ) नई दिल्ली
(ब)अहमदाबाद
(स)भोपाल
(द) ह्यूस्टन

Answer (द) ह्यूस्टन

महात्मा गांधी के जीवन और उनकी विरासत को समर्पित उत्तरी अमेरिका का पहला स्वतंत्र गांधी संग्रहालय ‘इटरनल गांधी म्यूजियम’ टेक्सास के ह्यूस्टन शहर में है। यह संग्रहालय गांधीजी की अहिंसक संघर्ष समाधान की चिरस्थायी विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देता है।

Q. 4 अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार 2023 किसे मिला?

– अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार 2023, हार्वर्ड विश्वविद्यालय की प्रोफेसर क्लाउडिया गोल्डिन को प्रदान किया गया। उन्हें ये पुरस्कार महिलाओं के श्रम बाजार के परिणामों की समझ को आगे बढ़ाने के लिए दिया गया।

Q. 5 किस राज्य ने न्यायिक सेवाओं में ईडब्ल्यूएस के लिये 10% आरक्षण की घोषणा की है?

हाल ही में बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने न्यायिक सेवाओं और राज्य संचालित विधि महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में आर्थिक रूप -से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है।

Q.7 ‘प्रोजेक्ट कुइपर’ क्या है?

अमेजन ने 6 अक्टूबर, 2023 को अपना पहला सैटेलाइट लॉन्च किया, जिसे कंपनी ने ‘प्रोजेक्ट कुइपर’ नाम दिया है। अमेजन अपने इस प्रोजेक्ट के जरिये एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के स्टारलिंक को टक्कर देगी।

Q.8 एआईबीडी का अध्यक्ष किसे चुना गया है?

भारत को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए एशिया-पैसिफिक इंस्टीट्यूट फॉर ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट (AIBD) के अध्यक्ष के रूप में 6 अक्टूबर, 2023 को फिर से चुना गया।AIBD, यूनेस्को के तत्वावधान में 1977 में स्थापित एक विशिष्ट क्षेत्रीय अंतर-सरकारी संगठन है।

Q.9 सुगम आरईसी’ नामक एक मोबाइल एप्लिकेशन किसने शुरू किया है?

ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम की महारत्न कंपनी ग्रामीण विद्युकरण निगम लिमिटेड (REC) ने ‘सुगम आरईसी’ नामक एक मोबाइल एप्लिकेशन शुरू किया है। ‘सुगम आरईसी’ नामक यह मोबाइल ऐप निवेशकों को आरईसी 54ईसी बांड में निवेश का विवरण प्रदान करेगा।

Q.10 एशियाई खेल 2023 में भारत ने कितने पदक जीते?

भारत ने एशियाई खेल 2023 में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और कुल 107 पदक जीते, जिसमें 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। चीन, जापान एवं दक्षिण कोरिया क्रमशः पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे।

Q.11 दिव्यांगजनों के लिए उच्च तकनीक वाला खेल प्रशिक्षण केंद्र कहां बनाया गया है?

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिव्यांगजनों के लिए देश के पहले उच्च तकनीक वाले खेल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया, जिसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है।

Q.12 राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?

प्रसिद्ध रंगकर्मी, निर्देशक और गायक चितरंजन त्रिपाठी को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का स्थायी निदेशक नियुक्त किया गया है। त्रिपाठी की नियुक्ति 6 अक्टूबर, 2023 को की गई। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के स्थायी निदेशक के रूप में त्रिपाठी 12वें निदेशक हैं।

Q.13 भारत-चीन कोर कमांडर बैठक का 20 वां दौर कहां आयोजित हुआ?

भारत-चीन कोर कमांडर स्तर की बैठक का 20वां दौर 9-10 अक्टूबर 2023 को भारतीय पक्ष में चुशूल-मोल्डो सीमा बैठक बिंदु पर आयोजित हुआ। इसमें भारत- चीन के बीच लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत हुई।

Q.14 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार सबसे अमीर भारतीय कौन है?

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीजं के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी को पीछे छोड़कर सबसे अमीर भारतीय का खिताब फिर से हासिल कर लिया है।

Q.15 ‘ऑपरेशन अजय’ क्या है?

इजरायल और हमास के बीच जब से लड़ाई छिड़ी है, वहां रहने वाले भारतीयों
की चिंता भी बढ़ गई है। इसी कारण भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू किया है। इसके जरिए इजरायल में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाया जाएगा।

Q.16 हाल ही में किस राज्य ने डॉल्फिन को राज्य जलीय जीव घोषित किया है?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में गंगा डॉल्फिन को राज्य जलीय जीव घोषित किया है। गांगेय डाल्फिन प्रदेश में गंगा, यमुना, चम्बल घाघरा, राप्ती, गेरूआ आदि नदियों में पायी गयी है।

Q. 17 2028 में होने वाले ओलिंपिक में किन खेलों को शामिल किया गया है?

इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी ने 2028 में अमेरिका के लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलिंपिक गेम्स में क्रिकेट को आधिकारिक तौर पर शामिल करने का फैसला किया है। क्रिकेट के अलावा जिन 4 खेलों को शामिल किया गया है वे हैं – बेसबॉल-सॉफ्टबॉल, स्क्वैश, फ्लैग फुटबॉल और लैक्रोस।

Q. 18 किस देश ने पद्मा ब्रिज रेल लिंक परियोजना का उद्घाटन किया ?

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 10 अक्टूबर 2023 को 82 किलोमीटर लंबे रेल लिंक पद्मा ब्रिज का उद्घाटन किया, जो चीन बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव ( बीआरआई) के तहत निर्मित देश की सबसे बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजना है।

Q. 19 लुईस ग्लक जिनका हाल ही में निधन हुआ, किस क्षेत्र से जुड़ी थीं?

नोबेल पुरस्कार विजेता और अमेरिका की प्रसिद्ध कवयित्री लुईस ग्लक का हाल ही में निधन हो गया। लुईस ग्लक को वर्ष 2020 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ग्लक का वर्ष 1968 में पहली बार ‘फर्स्टबॉर्न’ नामक कविता संग्रह प्रकाशित हुआ था। ग्लक को वर्ष 1993 में ‘वाइल्ड आइरिस’ के लिए पुलित्जर पुरस्कार मिला, जो कविताओं की एक पुस्तक थी।

Q.20 किस राज्य ने ‘नीलगिरि तहर परियोजना’ शुरू की है?

तमिलनाडु सरकार ने अपने राजकीय पशु नीलगिरि तहर (बकरी की एक प्रजाति) का संरक्षण करने के लिए 12 अक्टूबर, 2023 को महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘नीलगिरि तहर परियोजना’ शुरू की है। स्थानीय रूप से ‘वराई आदु’ के नाम से चर्चित नीलगिरि तहर पश्चिमी घाट की एक लुप्तप्राय प्रजाति है।

Q.21 मार्टी अहतिसारी जिनका हाल ही में निधन हुआ, किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे?

फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मार्टी अहतिसारी का 16 अक्टूबर, 2023 को निधन हो गया। मार्टी अहतिसारी वर्ष 1994 से 2000 तक फिनलैंड के 10वें राष्ट्रपति थे। अहतिसारी को अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को सुलझाने में योगदान के लिए वर्ष 2008 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Q.22 8वां ब्रिक्स अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा सम्मेलन हाल में कहां हुआ था?

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की मेजबानी में 11-13 अक्टूबर 2023 तक चला 8वां ब्रिक्स अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा सम्मेलन 2023 नई दिल्ली में आयोजित किया गया। ब्रिक्स ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का एक समूह है।

अक्टूबर करंट अफेयर्स 2023 हिंदी : MCQs

1. भारत में विदेशी सरकारों द्वारा स्वतंत्र संगठनों को किए जाने वाले वित्तपोषण के निरीक्षण के लिए FCRA को कब अधिनियमित किया गया ?
अ. 1976
ब. 2006
स. 2010
द. 2016

Answer अ. 1976

2. शैव मंदिरों में भजन, स्तुति गाकर देवी-देवताओं की पूजा- वंदना करने के लिए ओधुवरों की नियुक्तियां कहां हुई हैं?
अ. केरल
ब. तमिलनाडु
स. कर्नाटक
द. तेलंगाना

Answer ब. तमिलनाडु

3. मानव मस्तिष्क में हेमिस्फेयर तंत्रिका तंतुओं के जिस बंडल से जुड़े होते हैं, उसे किस नाम से जानते हैं?
अ. सेरेब्रल कोर्टेक्स
ब. सेरेब्रम
स. कॉर्पस कैलोसम
द. माइक्रोग्लिया

Answer स. कॉर्पस कैलोसम

4. फिलिस्तीन में एक यहूदी राष्ट्र-राज्य की स्थापना से जुड़ी बाल्फोर घोषणा कौनसे वर्ष में हुई थी?
अ. 1910
ब. 1911
स. 1917
द. 1918

Answer स. 1917

5. 1948 में निर्माण के बाद इजराइल ने सिनाई प्रायद्वीप पर पहला हमला कब किया था?
अ. 1950
ब. 1956
स. 1967
द. 1976

Answer ब. 1956

6. सिस्टिक फाइब्रोसिस जैसी बीमारियां किससे संबंधित हैं?
अ. समरक्तता
ब. पशुधन
स. पौधे
द. इनमें से कोई नहीं

Answer अ. समरक्तता

7. भारत अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी का सदस्य कब बना था ?
अ. 2016
ब. 2017
स. 2018
द. 2019

Answer ब. 2017

8. हाल ही में समलैंगिक विवाह की वजह से चर्चाओं में आया विशेष विवाह अधिनियम किस साल बना था ?
अ. 1954
ब. 1955
स. 1994
द. 1995

Answer अ. 1954

9. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह करने के अधिकार की रक्षा करता है?
अ. अनुच्छेद 29
ब. अनुच्छेद 25
स. अनुच्छेद 19
द. अनुच्छेद 21

Answer द. अनुच्छेद 21

10. वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2023 में भारत 125 देशों में से कौनसे पायदान पर है?
अ. 111
ब. 107
स. 112
द. 113

Answer अ. 111

11. सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने में इनमें से कौनसा राज्य सबसे ज्यादा खराब स्थिति में है?
अ. महाराष्ट्र
ब. कर्नाटक
स. राजस्थान
द. गुजरात

Answer – अ. महाराष्ट्र

12. हाल ही में अमेरिका ने दुर्लभ मृदा तत्त्वों की आपूर्ति के लिए कानून का प्रस्ताव दिया है। ये तत्व कौनसे हैं?
A. लैंथेनाइड
B. स्कैंडियम
C. अट्रियम
D. अ, ब और स तीनों

Answer D. अ, ब और स तीनों

13. भारत ने आधिकारिक तौर पर इजराइल के साथ राजनयिक संबंध कौनसे वर्ष में स्थापित किए थे?.
अ. 1992
ब. 1993
स. 1994
द. 1995

Answer अ. 1992

14. हाल ही में जारी 15वें वार्षिक मर्सर सीएफए इंस्टीट्यूट ग्लोबल पेंशन इंडेक्स (एमसीजीपीआई 2023) के अनुसार 47 देशों में से भारता का स्थान कौनसा है?
अ. 40वां
ब. 45वां
स. 43वां
द. 45वां

Answer द. 45वां

15. हाल ही में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए इंडियन ऑयल एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में इक्विटी के रूप में कितने रुपए निवेश करने की घोषणा की?
अ. 1,660.15 करोड़
ब. 3,789.28 करोड़
स. 2,589.34 करोड़
द. 1,986.80 करोड़

Answer अ. 1,660.15 करोड़

16. गोवा में आयोजित होने वाले 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में किस अभिनेता को सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिलेगा?
अ. बर्नार्डों बर्तोलुची
स. वोंग कार-वाई
ब. मार्टिन स्कोर्सेसे
द. माइकल डगलस

Answer द. माइकल डगलस

17. हाल ही में इनमें से किसे संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत के अगले राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है?
अ. सौरभ कुमार
ब. अरिंदम बागची
स. संजय वर्मा
द. औसाफ सईद

Answer ब. अरिंदम बागची

18. दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस 2023 कब मनाया गया?
अ. 15 अक्टूबर 2023
ब. 17 अक्टूबर 2023
स. 14 अक्टूबर 2023
द. 16 अक्टूबर 2023

Answer ब. 17 अक्टूबर 2023

19. हाल ही में वर्ल्ड ट्रोमा डे (विश्व आघात दिवस) कब मनाया गया था?
अ. 15 अक्टूबर
ब. 16 अक्टूबर
स. 17 अक्टूबर
द. 18 अक्टूबर

Answer स. 17 अक्टूबर

20. इनमें से किस कंपनी ने हाल ही में कौशल भारत मिशन के तहत सुपर पावर रिटेलर प्रोग्राम लॉन्च करने के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के साथ साझेदारी की है?
अ. डाबर इंडिया लिमिटेड
ब. कोका-कोला इंडिया
स. वरुण बेवरेजेज लिमिटेड
द. आईटीसी लिमिटेड

Answer ब. कोका-कोला इंडिया

1. ‘अबूधाबी मास्टरः 2023′ में महिला एकल का खिताब किसने जीता?

अबूधाबी मास्टर्सः 2023 प्रतियोगिता में भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुडा ने हमवतन सामिया इमाद फारूकी को हराकर महिला एकल का खिताब जीता है। 16 साल की उन्नति ने 20 साल की सामिया को 21-16, 22-20 से हराया।

2. श्रीलंका ने किन देशों के यात्रियों को फ्री टूरिस्ट वीजा देने का ऐलान किया?

श्रीलंका की कैबिनेट ने भारत और चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के यात्रियों को तुरंत प्रभाव से फ्री वीजा देने का फैसला किया है। यह फैसला पायलट प्रोजेक्ट के तहत 31 मार्च 2024 तक प्रभावी रहेगा।

3. कोटक महिंद्रा बैंक के नए सीईओ कौन होंगे?

कोटक महिंद्रा बैंक ने अशोक वासवानी को नया मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। अशोक वासवानी को बैंक के फाउंडर उदय कोटक की जगह यह कमान सौंपी गई है।

4. भारत के मुख्य न्यायाधीश को हार्वर्ड लॉ स्कूल ने किस सम्मान से सम्मानित किया?

Ans- भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को अमेरिका के प्रतिष्ठित हार्वर्ड ला स्कूल ने अपने सर्वोच्च पेशेवर सम्मान ‘अवॉर्ड फॉर ग्लोबल लीडरशिप’ से सम्मानित किया है।

Leave a comment