April 2023 Current Affairs Hindi MCQs अप्रैल करंट अफेयर

अप्रैल महीने के करंट अफेयर के क्वेश्चन आंसर जैसा की लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर के क्वेश्चन आंसर पूछे जाते हैं quizgk.com इस प्रकार के क्वेश्चन लाया है जिसमें अप्रैल महीने के मोस्ट इंर्पोटेंट करंट अफेयर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं हुई महत्वपूर्ण घटनाओं के क्वेश्चन आंसर यह रहे आपके यदि यह पोस्ट आपको पसंद आती है तो अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर जरूर करें

April 2023 Current Affairs Hindi MCQs

Q. 1 हाल ही में भारत के विदेश मंत्री किन दो अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रहे?
(a)युगांडा
(b)मोजाम्बिक
(c) a और b दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं

Answer -(c) a और b दोनों

Explain – विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 10 से 12 अप्रैल तक युगांडा के दौरे पर रहे। वहीं 13 से 15 अप्रैल तक मोजाम्बिक की यात्रा पर रहे। यह 2010 के बाद भारत के किसी विदेश मंत्री द्वारा मोजाम्बिक की पहली यात्रा थी। विदेश मंत्री ने मोजाम्बिक में भारत में निर्मित ट्रेन के सफर का भी आनंद लिया।

Q.2 हाल ही में भारतीय उच्चायोग ने किस देश में अपना 16वां वीजा आवेदन केंद्र खोला है?
(a) नेपाल
(b)बांग्लादेश
(c)सिक्किम
(d)चीन

Answer -(b)बांग्लादेश

Explain – भारतीय उच्चायोग ने 16 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश के कस्बा कुष्ठिया में अपना 16वां वीजा आवेदन केन्द्र खोला है। बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग का ये विश्व में सबसे बड़ा केन्द्र है। भारत आने वाले पर्यटकों में से सबसे अधिक पर्यटक बांग्लादेश के होते हैं। वर्ष 2019-20 में ढाका में 16 लाख से अधिक वीजा जारी किए गए थे।

Q.3 G7, ऊर्जा और पर्यावरण मंत्रियों की बैठक कहां आयोजित की गई?
(a)जापान
(b) इंडोनेशिया
(c)भारत
(d)चीन

Answer -(a)जापान

Explain – G7, ऊर्जा और पर्यावरण मंत्रियों की बैठक 16 अप्रैल को जापान के साप्पोरो शहर में आयोजित की गई। बैठक में ऑटोमोबाइल के कार्बन पदचिह्न को कम करने पर प्रमुख ध्यान केंद्रित किया गया। G7, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित 7 प्रमुख औद्योगिक देशों का एक समूह है।

Q.4 दुनिया का सबसे बड़ा नार्को-स्टेट कौन-सा देश बन गया है?
(a) नाइजीरिया
(b)पाकिस्तान
(c)सीरिया
(d)भारत

Answer -(c)सीरिया

Explain – सीरिया दुनिया का सबसे बड़ा नार्को-स्टेट बन गया है। नार्को-स्टेट का मतलब उस देश से है, जो अपनी अर्थव्यवस्था चलाने के लिए नशे के निर्यात पर निर्भर है। सीरिया खासतौर पर एम्फैटिन जैसे टैबलेट का एक्सपोर्ट करता है। इसे कैप्टागन या गरीबों का कोक भी कहा जाता है। नशे के निर्यात से होने वाली कमाई का सीरिया के विदेशी मुद्रा में 90 फीसदी हिस्सा है।

Q. 5 किस राज्य की पंचायत भारत की पहली ‘कार्बन-न्यूट्रल पंचायत’ बन गई है?
(a) जम्मू
(b)श्रीनगर
(c)हिमाचल प्रदेश
(d)गुजरात

Answer -(a) जम्मू

Explain – जम्मू के सांबा जिले का पल्ली गांव कार्बन न्यूट्रल बनने वाली देश की पहली पंचायत बन गई है। केंद्र सरकार ने ‘ग्राम उर्जा स्वराज’ अभियान के तहत पल्ली में 1500 सोलर पैनल लगाए हैं। पैनल से जो बिजली पैदा होगी उसका वितरण स्थानीय पावर ग्रिड स्टेशन द्वारा किया जाएगा। पल्ली पंचायत के सभी रिकॉर्ड डिजिटल हो गए हैं, जो केंद्रीय योजनाओं के सभी लाभों को आसानी से प्राप्त करने में मदद करेंगे।

Q. 6 किस भारतीय महिला क्रिकेटर को विज्डन क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 की सूची में जगह मिली है?
(a) Preeti Singh
(b)हरमनप्रीत कौर
(c) पूजा वस्त्रकर
(d) में से कोई नहीं

Answer -(b)हरमनप्रीत कौर

Explain – विजडन क्रिकेटर्स अलमानेक ने वर्ष 2023 के टॉप-5 क्रिकेटर्स की लिस्ट जारी की है। हरमनप्रीत कौर इस सम्मानित लिस्ट में जगह बनाने वालीं भारत की पहली महिला क्रिकेटर बनी हैं। विजडन 1889 से हर साल यह लिस्ट जारी कर रहा है। हरमनप्रीत को पिछले साल उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिला है।

Q. 7 कौनसा देश भारत का सबसे, बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया?
(a)चीन
(b)अमेरिका
(c) रूस
(d)ऑस्ट्रेलिया

Answer -(b)अमेरिका

Explain – चीन को पीछे कर अमेरिका, वित्त वर्ष 2022-23 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है। दोनों देशों के बीच इस दौरान 7.65% वृद्धि के साथ 128.55 अरब डॉलर का व्यापार हुआ। भारत से चीन के लिए 2022-23 में निर्यात 28% गिरावट के साथ 15.32 अरब डॉलर रह गया, जबकि आयात 4.16% वृद्धि के साथ 98.51 अरब डॉलर हो गया।

Q. 8′नित्या श्री सुमति ने ‘बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट
कौन सा मेडल जीता
(a) स्वर्ण पदक
(b)ब्रांच पदक
(c)सिल्वर पदक
(d)इनमें से कोई नहीं

Answer -(a) स्वर्ण पदक

Explain – भारत की नित्या श्री सुमति ने ब्राजील पैरा-बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में पेरू की गिउलियाना पोवेदा फ्लोरेस को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा नित्या ने इसी श्रेणी की मिश्रित युगल फाइनल में शिवराजन, सोलाईमलाई के साथ जोड़ी बनाकर हांगकाग की चू मान काई और चोई विंग केई की जोड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता ।

Q. 9 फेमिना मिस इंडिया 2023 की विजेता कौन है?
(a)नंदिनी गुप्ता
(b) सुनीता शर्मा
(c) सुषमा स्वराज
(d) इनमें से कोई नहीं

Answer -(a)नंदिनी गुप्ता

Explain – फेमिना मिस इंडिया 2023 की विनर राजस्थान की नंदिनी गुप्ता को चुना गया। वहीं दिल्ली की श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर-अप रहीं। ग्रैंड फिनाले इंफाल, गी मणिपुर में हुआ था। नंदिनी गुप्ता कोटा की रहने वाली हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वह देश की 59वीं मिस इंडिया चुनी गईं।.

Q. 10 कौनसा देश, सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष के कारण चर्चा में है?
(a)सूडान
(b) सिंगापुर
(c)अमेरिका
(d)जापान

Answer -(a)सूडान

Explain – अफ्रीकी देश सूडान में दो सैन्य बलों-सेना और पैरामिलिट्री रेपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के बीच युद्ध छिड़ गया है। इससे गृह युद्ध के हालात बन गए हैं। इस संघर्ष की वजह है-दोनों प्रतिद्वंद्वी सत्ता पर कब्जा करना चाहते हैं। सूडान अफ्रीकी महाद्वीप में क्षेत्रफल के आधार पर तीसरा सबसे बड़ा देश है। इसकी आबादी 4.5 करोड़ है

Q. 11 AIMA द्वारा किसे ‘बिजनेस लीडर ऑफ द डिकेड’ पुरस्कार दिया गया है?

(a) मुकेश अंबानी
(b)कुमार मंगलम बिरला
(c)रतन टाटा
(d)नरेंद्र मोदी

Answer -(b)कुमार मंगलम बिरला

Explain – ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला को बिजनेस लीडर ऑफ द डेकेड अवॉर्ड प्रदान किया गया। ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए), एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसका उद्देश्य भारत में प्रबंधन कौशल और अभ्यासों को बढ़ावा देना है

Q. 12 क्वाड लीडर्स समिट 2023 कहां आयोजित किया जाएगा ?
(a)भारत
(b)जापान
(c)सिडनी
(d)अमेरिका

Answer -(c)सिडनी

Explain – क्वाड यानी भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया का संगठन की अगली शिखर बैठक 24 मई 2023 को सिडनी में आयोजित की जाएगी। ‘क्वाड’ चार देशों का एक सुरक्षा संवाद समूह है, जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। यह पहली बार होगा, जब ऑस्ट्रेलिया क्वाड देशों के नेताओं की मेजबानी करेगा।

Q. 13 सिपरी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में ‘रक्षा व्यय’ में भारत किस स्थान पर है?
(a)तीसरे स्थान पर
(b) पहले स्थान पर
(c)चौथे स्थान
(d)10 स्थान पर

Answer -(c)चौथे स्थान

Explain – स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका, वर्ष 2022 में 877 अरब डॉलर रक्षा पर खर्च कर दुनिया में रक्षा पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाला देश है। इसके बाद क्रमशः चीन एवं रूस का स्थान है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत रक्षा पर खर्च करने के मामले में चौथे स्थान पर है। दुनियाभर के देशों ने 2022 में अपनी सेनाओं पर 2240 अरब डॉलर खर्च किए।

Q. 14 चौथी भारत-एसआईसीए मंत्रिस्तरीय बैठक कहां सम्पन्न हुई?
(a) जिनेवा
(b)पनामा
(c)स्वीडन
(d)वॉशिंगटन डीसी

Answer -(b)पनामा

Explain – चौथी भारत-एसआईसीए मंत्रिस्तरीय बैठक 26 अप्रैल को पनामा में सम्पन्न हुई। सेंट्रल अमेरिकन इंटीग्रेशन सिस्टम (एसआईसीए) मध्य अमेरिकी देशों का एक आर्थिक और राजनीतिक संगठन है। बैठक में विदेशमंत्री एस. जयशंकर ने हिस्सा ने मजबूत संबंध बनाने और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय तथा बहुपक्षीय मंचों पर भारत का समर्थन करने के लिए एसआईसीए की सराहना की।

Q. 15 वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का किस योजना के साथ एकीकरण करेंगे?
(a)गति शक्ति मेगा परियोजना
(b) विद्युत गति परियोजना
(c)जल संरक्षण परियोजना
(d)उपयुक्त सभी

Answer -(a)गति शक्ति मेगा परियोजना

Explain – केंद्र के महत्वाकांक्षी वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का प्रधानमंत्री की गति शक्ति मेगा परियोजना के साथ एकीकृत किया जाएगा। वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की घोषणा बजट भाषण 2022 में की गई थी। इसका उद्देश्य चीन के साथ भारत की सीमा से सटे गांवों में बुनियादी ढांचे में सुधार करना है

april current affairs 2023 mcq

1. हाल ही में किस संस्था ने ‘स्टेट ऑफ ग्लोबल क्लाइमेट’ शीर्षक से रिपोर्ट जारी की है?
(अ) WHO
(ब) WMO
(स) UNICEF
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (ब) WMO

2. ‘स्मोक एंड एसेज’ नामक पुस्तक किसने लिखी है ?
(अ) अनुशा सुब्रमण्यम
(ब) जूनी चोपड़ा
(स) अमिताव घोष
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (स) अमिताव घोष

3. किस देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में देश की पहली गर्भपात गोली को मंजूरी दी है?
(अ) उत्तर कोरिया
(ब) जापान
(स) चीन
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (ब) जापान

4. हाल ही में अमेरिका के किस राज्य में दीवाली की आधिकारिक छुट्टी घोषित की गयी है?
(अ) पेंसिल्वेनिया
(ब) टेक्सास
(स) कैलिफोर्निया –
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) पेंसिल्वेनिया

5. टी-20 मैचों में सबसे तेज ओवरऑल 200 विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज कौन बने, हैं?
(अ) अर्शदीप सिंह
(स) कागिसो रबाडा
(ब) शाहीन अफरीदी
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (ब) शाहीन अफरीदी

6. किस राज्य ने लोगों के लिए हाल ही में महंगाई राहत शिविर शुरू किया है?
(अ) मध्य प्रदेश
ब) राजस्थान
(स) छत्तीसगढ़
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer ब) राजस्थान

7. हाल ही में किस देश का ‘कॉमर्शियल लूनर लैंडर’ चांद पर असफल लैंडिंग के बाद गुम हो गया है?
(अ) जापान
(ब) उत्तर कोरिया
(स) चीन
(द) ईरान

Answer (अ) जापान

8. SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार कौन-सा देश वैश्विक सैन्य व्यय में शीर्ष पर रहा है?
(अ) अमेरिका
(स) रूस
(ब) चीन
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) अमेरिका

9. किस अभिनेत्री को हाल ही में ‘लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ मिला है?
(अ) करीना कपूर
(स) रानी मुखर्जी
(ब) तब्बू
(द) विद्या बालन

Answer (द) विद्या बालन

10. हाल ही में देश में कहां पर ‘जीरो शैडो डे’ का अनुभव किया गया है?
(अ) अहमदावाद
(स) मुंबई
(ब) बेंगलुरू
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (ब) बेंगलुरू

11. हाल ही में कहां पर दुनिया के दूसरे सबसे गहरे ब्लू होल का पता चला है?
(अ) सीरिया
(स) लेबनान
(ब) मेक्सिको
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (ब) मेक्सिको

12. हाल ही में ‘माणा’ को भारत का पहला गांव घोषित किया गया है यह किस राज्य में स्थित है?
(अ) तमिलनाडु
(स) उत्तराखंड
(ब) राजस्थान
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (स) उत्तराखंड

13. हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी के नाम पर शारजाह स्टेडियम में एक स्टैंड का नाम रखा गया है ?
(अ) सचिन तेंदुलकर
(स) सौरभ गांगुली
(ब) युवराज सिंह
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (अ) सचिन तेंदुलकर

14. किस राज्य के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया है?
(अ) उत्तराखंड
(स) मध्य प्रदेश
(ब) राजस्थान
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (स) मध्य प्रदेश

15. वायु प्रदुषण निगरानी यंत्र ‘TEMPO’ हाल ही में किसने लॉन्च किया है?
(अ) ISRO
(ब) NASA
(स) ESA
(द) RFSA

Answer (ब) NASA

15. हाल ही में कहां पर ‘खोंगजोम दिवस’ मनाया गया है?
(a) मणिपुर
(ब) महाराष्ट्र
(स) तमिलनाडु
(द) केरल

Answer (a) मणिपुर

16. प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में कहां पर भारत की पहली जल मेट्रो परियोजना को हरी झंडी दिखाई है?
(अ) भुवनेश्वर
(ब) कोच्चि
(स) बेंगलुरू
(द) इनमें से कोई नहीं

Answer (ब) कोच्चि

168वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन कहां किया गया?
(a)मुंबई
(b) दिल्ली में
(c)सिंगापुर में
(d)जयपुर में

Answer -(a)मुंबई

27 अप्रैल 2023 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशनल सेंटर में 68वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स आयोजित किए। सर्वश्रेष्ठ फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ‘बधाई दो’ ‘के लिए ‘राजकुमार राव’ व सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए आलिया भट्ट को दिया गया।

हाल ही में किस भारतीय जोड़ी ने एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप जीता?
Answer – रंकीरेड्डी व चिराग

सात्विक साइराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी ने 58 साल का इंतजार खत्म करते हुए एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत को पुरुष युगल में स्वर्ण पदक दिलाया। इससे पहले इस चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष युगल टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कांस्य पदक रहा, जो 1971 में दीपू घोष और रमन घोष ने जीता था।

Q. एशिया प्रशांत क्षेत्र का विकास कितने फीसदी रहने का अनुमान जताया?
(a)4.9%
(b)4.7%
(c)4.4%
(d)4.6%

Answer -(d)4.6%

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने बताया कि भारत व चीन के नेतृत्व वाले एशिया प्रशांत क्षेत्र का विकास 2022 के 3.8% की तुलना में इस वर्ष 4.6% तक बढने का अनुमान है। यह क्षेत्र वैश्विक विकास में लगभग 70% योगदान करेगा। एशिया व प्रशांत क्षेत्र 2023 में सबसे अधिक गतिशील रहेगा।

एशियाई विकास बैंक के निदेशक मंडल की वार्षिक आम सभा कब हुई?
(a)2-5 मई 2023
(b)2-20 मई 2023
(c)12-17 मई 2023
(d)20-25 मई 2023

Answer -(a)2-5 मई 2023

केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण 2-5 मई 2023 तक इंचियोन, कोरिया गणराज्य में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के निदेशक मंडल की 56वीं वार्षिक आम बैठक, निवेशक/द्विपक्षीय और अन्य संबंधित बैठकें में भाग लेने वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी।

 

Read more >

April 1st & 2nd week Current Affairs Hindi MCQs 

February current affairs 2023 Hindi MCQs 

March current affairs 2023 Hindi MCQs 

January current affairs in hindi

Leave a comment