6, 7, 8, March Current Affairs in Hindi 2025 करंट अफेयर्स

हाल ही का करंट अफेयर्स हाल ही में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा. रिक्लेम द नाइट’ अभियान शुरू किया है पश्चिम बंगाल पुलिस ने महिलाओं का भरोसा जीतने और शहर में रात में भी सुरक्षित महसूस करवाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है

March Current Affairs in Hindi 2025

Top Questions Answer one liners

01. अमेरिका ने कनाडा, मैक्सिको और चीन पर बड़े टैरिफ लगाए हैं। चीन पर इम्पोर्ट टैरिफ 20% तक बढ़ा और कनाडा- मैक्सिको पर 25% लागूहोगया।

02. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के अनुसार UPI डेटा अपडेट करने के नए नियम 1 अप्रैल से लागू होंगे। बैंकों को बंद हो चुके मोबाइल नंबरों को हटाना होगा

03. लिवाइस ने सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ को अपना ग्लोबल पंजाबी एम्बेसडर बनाया है। दिलजीत पहली बार किसी ग्लोबल बैंड केएम्बेस्डर बने हैं।

04. नए कानून के तहत आयकर विभाग को सोशल मीडिया अकाउंट, ईमेल और ऑनलाइन निवेश खातों की जानकारी निकालने का अधिकार मिलेगा।

05. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के हर्षिल घाटी में नेलांग और जादूंग गांवों को पर्यटन के लिए खोलने की घोषणा की।

06. क्रिसिल ने वित्त वर्ष 2026 के लिए भारत की जीडीपी 6.5% बढ़ने का अनुमान लगाया है।

07. इस साल फोर्ब्स इंडिया लीडरशिप अवॉर्ड में बगवर्क्स रिसर्च को इमर्जिंग इनोवेटर व ब्राउजरस्टैक को आउटस्टैंडिंग स्टार्टअप का पुरस्कार मिला।

08. बेंगलुरु सिटी विश्वविद्यालय का नाम बदलकर “डॉ. मनमोहन सिंह बेंगलुरु विश्वविद्यालय” किया जाएगा। कर्नाटक सरकार यूनिवर्सिटी को मॉडल विवि बनाने की योजना बना रही है।

09. पूंजी बाजार नियामक सेबी की आय वित्त वर्ष 2023-24 में 48% बढ़कर 2,075 करोड़ रुपए हो गई। यह वृद्धि फीस और सदस्यता से हुई है।

10. प्रणव वेन्कटेश FIDE
विश्व जूनियर चेस चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय हैं। इससे पहले विश्वनाथन आनंद, पेंटला हरिकृष्णा व अभिजीत गुप्ता ने इसे जीता हैं।

11. भारत को दूसरी एशियाई योगासन चैम्पियनशिप की मेजबानी मिली है। यह प्रतियोगिता 29 से 31 मार्च तक नई दिल्ली में होगी

12. LIC विश्व में तीसरा मजबूत बीमा ब्रांड बना है। ब्रांड फाइनेंस इंश्योरेंस के अनुसार पोलैंड का PZU पहले और चाइना लाइफ इंश्योरेंस दूसरे स्थान पर है

13. चैंपियंस ट्रॉफी सेमी फाइनल में भारत के खिलाफ हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

14. देश का विदेशी मुद्रा भंडार फरवरी के अंत में 1.48 लाख करोड़ रुपए घटकर 5.30 लाख करोड़ रुपए पर आगया

15. गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने ‘तारा’ सिलिकॉन फोटोनिक चिप बनाई है। यह लाइट बीम के जरिए हाई-स्पीड इंटरनेट प्रदान करता है।

16. नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने हाइड्रोजन उपयोग के लिए राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन शुरू किया। इसमें पांच पायलट प्रोजेक्ट मंजूर हुए, जिसमें 37 वाहन व 9 हाइड्रोजन रिफ्यूलिंग स्टेशन होंगे, जो 10 रूट पर चलेंगी।

17. सबसे बड़ा आइसबर्ग A23a दक्षिण जॉर्जिया के पास पहुंचा। इसे डायवर्स वाइडलाइफ के लिए जानते हैं। 1986 में A23a अंटार्कटिका के फिल्वनर आइस शेल्फ से अलग हुआ था।

18. फिडे चेस वर्ल्ड कप नई दिल्ली में हो सकता है। यह 23 साल बाद भारत में आयोजित होगा। टूर्नामेंट 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच भारत मंडपम या यशोभूमि में कराया जाएगा।

19. महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने “प्रोजेक्ट हिफाजत” शुरू कियाहै। यह योजना हिंसा से प्रभावित महिलाओं और बच्चों को सहायता देने के लिए 24×7 काम करेगी।

20. कोलोसल बायोसाइंस के वैज्ञानिकों ने मैमथ के जीन से ऊनी चूहों को बनाया, जो ठंडी जलवायु में रहने के लिए अनुकूल हैं। वैज्ञानिक मैमथ को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रहे हैं।

21. मल्टीनेशनल एंटी-सबमरीन वारफेयर अभ्यास सी ड्रैगन 4 से 19 मार्च तक गुआम के तट पर चल रहा है। इसमें भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया कीनौसेना शामिल हैं

22. केंद्रीय कैबिनेट ने उत्तराखंड में दो रोपवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। पहला रोपवे प्रोजेक्ट केदारनाथ धाम और दूसरा हेमकुंड साहिब तक का है।

23. इंडिगो एयरलाइन्स सीट क्षमता बढ़ाने में दुनिया में दूसरे स्थान पर आ गया है। 2024 में इसकी सीट क्षमता 10.1% बढ़कर 134.9 मिलियन सीट्स तक पहुंचगई है

24. टेस्ला ने भारत में पहला शोरूम खोलने के लिए बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में जगह किराए पर ली। एप्पल इंडिया का ऑफिस भी इसी प्रीमियम लोकेशन पर है।

25. माधव नेशनल पार्क एमपी का 9वां और देश का 58वां टाइगर रिजर्व बन गया है। इसका क्षेत्रफल 1651.38 वर्ग किमी है।

26. रेल मंत्रालय ने विभागीय पदोन्नति परीक्षाएं रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) से कराने का फैसला किया। यह कदम पेपर लीक और नकल को रोकने के लिए उठाया गया है।

27. भारतीय विधि सेवा की अधिकारी अंजू विधि सचिव नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं।

28. केंद्र ने वाणिज्य विभाग में अजय भादू को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) का सीईओ नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 3 मार्च से प्रभाबीहुई।

29 . अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र में ट्रम्प ने 1 घंटे 40 मिनट का भाषण दिया। यह अमेरिका का अब तक कासबसे लंबा भाषणरहा।

30. पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पिलबारा में वैज्ञानिकों ने 3.5 अरब साल पुराना उल्कापिंड क्रेटर खोजा। इससे पहले, सबसे पुराना क्रेटर 2.2 अरब साल पुराना था। कर्टिन बिवि के शोधकर्ताओं ने इस खोज की पुष्टिकी।

31. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने हल्के लड़ाकू विमान तेजस के लिए स्वदेशी इंटीग्रेटेड लाइफ सपोर्ट सिस्टम का अधिकतम ऊंचाई (50 हजार फीट) पर परीक्षण किया।

32. महिला दिवस पर यूएन ने ‘वीमेंस राइट्स इन रिव्यू ऑफ्टर 30 इअर्स’ रिपोर्ट को रिलीज की। यह रिपोर्ट बीजिंग डिक्लेरेशन एंड प्लेटफॉर्म फॉर एक्शन (1995) केग्लोबल फ्रेमवर्क का एनालिसिस करजारी की

33. टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल ने 42 वर्ष की आयु में खेल से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने 26 साल तक टेबल टेनिस खेला है

34.. जीरोधा के संस्थापक नितिन कामत को उनके गेम चेंजिंग ब्रोकरेज मॉडल के लिए EY आंत्रप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2024 से सम्मानित किया गया है।

35.. खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 का आयोजन 20-27 मार्च तक नई दिल्ली में होगा। इसमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, पावरलिफ्टिंग, निशानेबाजी और टेबल टेनिस जैसे छह खेल शामिल होंगे।

36. भारत का 49 सदस्यीय दल स्पेशल ओलिंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 में भाग लेगा। पिछली बार 2017 में भारत ने ऑस्ट्रिया में 37 स्वर्ण सहित 73 पदक जीते थे।

37. मेडिकल जर्नल लांसेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2050 तक भारत में 44.9 करोड़ लोग मोटापे के शिकार हो सकते हैं। यह देश की कुल आबादी का करीब एक-तिहाई होगा।

 

Most imp Current Affairs Questions

Leave a comment